‘पॉवरस्टार’ पवन सिंह की फैंस से अपील- एक फैमिली की तरह है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री, ना करें आपत्तिजनक पोस्ट

भोजपुरी फिल्मों के 'पॉवरस्टार' पवन सिंह (Pawan Singh) अपने फैंस द्वारा दूसरे स्टार्स पर की जाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियों से परेशान हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से अपील की है।

पवन सिंह बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

भोजपुरी फिल्मों के ‘पॉवरस्टार’ पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के बीच उठे विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। पवन सिंह के कई फैंस अक्षरा और उनके परिवार पर आपत्तिजनक कमेंट कर रहे हैं। इसका पता चलते ही अभिनेता ने अपने फैंस से ऐसा ना करने की अपील की है।

पवन सिंह ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस से कहा, ‘मेरे सभी प्रशंसक और शुभचिंतक मेरे लिए अनमोल हैं एवं प्रशंसकों के द्वारा मिलने वाला प्यार और दुलार अतुलनीय है। जिन्दगी में लाखों उतार और चढ़ाव आते हैं…और इस उतार और चढ़ाव में सभी को ईश्वर पर भरोसा एवं धैर्य रखना चाहिए। आप सभी ईश्वर पर भरोसा रखिए और कृपया किसी के प्रति अशोभनीय टिप्पणी न करें। मुझे विश्वास है मेरे सभी प्रशंसक मेरे इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करके मेरे इस विचार को सभी भोजपुरी सुनने और समझने वाले तक पहुंचाने में मदद करेंगे।’

पवन सिंह ने फैंस से की अपील…

अक्षरा सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

बताते चलें कि हाल ही में अक्षरा सिंह ने मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में पवन सिंह के परिवार के सदस्यों पर जान से मारने की धमकी देने और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। अक्षरा ने यह भी आरोप लगाया कि पवन सिंह उनका करियर खत्म करने की धमकी दे रहे हैं।

अक्षरा सिंह को मिल रहे भद्दे मैसेज

अभिनेत्री की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में पवन सिंह की फैमिली के पांच सदस्यों के खिलाफ एनसी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले के तूल पकड़ने के बाद अक्षरा सिंह को सोशल मीडिया के जरिए भद्दे मैसेज भेजे जा रहे हैं। उनकी तस्वीरों पर अश्लील कमेंट किए जा रहे हैं।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने दी हैं कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्में

अक्षरा सिंह ने बताया कि उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उन्होंने इस मामले में भी पुलिस को सूचना दे दी है। गौरतलब है कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने कई भोजपुरी सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते थे। आपसी संबंधों को लेकर उनके बीच तनातनी बढ़ गई और मामला पुलिस तक जा पहुंचा।

पवन सिंह की दबंगई पर अक्षरा सिंह ने कहा- मैं कमजोर नहीं हूं, आत्महत्या नहीं करूंगी

अक्षरा सिंह ने बताया..कहां तक पहुंचा पवन सिंह का मामला, देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।