भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में ग्रूपिस्म के बारे में कहीं ये बातें, बताई आपबीती

बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के देहांत के बाद, कई सेलिब्रिटीज ने अपनी आपबीती बताई है। हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और ग्रूपिस्म के बारे में कई बातों का खुलासा किया है।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

Nepotism and Groupism in Bhojpuri industry: बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के देहांत के बाद, कई सेलिब्रिटीज ने अपनी आपबीती बताई है। हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और ग्रूपिस्म के बारे में कई बातों का खुलासा किया है। उन्होंने कहा हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में ग्रूपिस्म (Groupism) बहुत है, वहां लोग एक जुट होकर अक्षरा को परेशान कर रहे है। इंडस्ट्री में कई लोगों पर प्रेशर बनाये है और उन्हें धमकी दी है कि अक्षरा के के साथ नहीं करना है और उनका गाना रिलीज़ नहीं करना है।

आपको बता दें, अक्षरा सिंह ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी आपबीती बता रही है। वह कह रही हैं कि कुछ लोगों इंडस्ट्री में हैं जो “एक दूसरे के साथ काम नहीं करना कहते अगर उनके साथ कोई काम करता हैं तो उन्हें कोई एक्टर आपने फिल्म या एल्बम में काम नहीं देते है। अक्षरा सिंह कह रही हैं कि एक समय ऐसा भी आया था जब उनके लिए इंडस्ट्री में सारे दरवाजे बंद हो गए है। उन्हें सुसाइड करने पर मजबूर कर दिया गया था।”

वहीं नेप्टिज्म पर भी खुलकर अक्षरा सिंह अपने राय दी है। उन्होंने कहा, “स्‍टार किड्स को इंडस्ट्री में आने का मौका आसानी से मिल जाता है। हम सभी कलाकार जो एक्‍टर बनना चाहते हैं, प्रतिभाशाली हैं। ऐसे में सभी को मौका मिलना चाहिए। स्टार किड्स को भी स्ट्रगल से गुजरना चाहिए। उन्‍हें भी ऑडिशन देने चाहिए। अक्षरा ने कहा कि नेपोटिज्‍म से ज्‍यादा ग्रुपिज्‍म खतरनाक है। ग्रुपिज्म का शिकार छोटे से बड़े तक सभी कलाकार हो रहे हैं।

यहां देखें अक्षरा सिंह का वीडियो

अक्षरा सिंह ने अपनी करियर की शुरुवात टीवी सीरियल से किया था। उसके बाद उन्होंने वे भोजपुरी फिल्मों में काम किया। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की एक जबरदस्त सिंगर और ऐक्ट्रेस हैं। उनके गाने और फिल्मों को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में कई हिट फ़िल्में दी हैं। भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं।