Exclusive: जानिए अनारा गुप्ता ने क्यों कहा- भोजपुरी इंडस्ट्री में अच्छी कास्टिंग और कहानियों की है कमी

सुपरहिट जोड़ी रह चुकी पवन सिंह और भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी फिल्म शपथ (Shapath) में साथ नज़र आने वाले हैं। इस बारे में जब हिंदी रश डॉट कॉम ने अभिनेत्री अनारा गुप्ता (Anara Gupta) से एक्सक्लूसिव बातचीत की, तो एक्ट्रेस का ऐसा रिएक्शन रहा।

पवन सिंह ,रानी चटर्ज और अनारा गुप्ता फोटो (फोटो -इंस्टाग्राम )

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में कई सुपरहिट जोड़ियां बन चुकी हैं। जैसे खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और दिनेश लाला यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)। ऐसी ही एक सुपरहिट जोड़ी रह चुकी पवन सिंह और रानी चटर्जी (Rani Chatterge) की। इन दोनों ने साथ में सरकार राज, ऊमरियां कईली तोहरा नाम जैसी हिट फिल्में की हैं। कुछ वक्त से दोनों ने साथ में काम करना बंद कर दिया था।

अब पवन सिंह और अक्षरा सिंह के विवाद के चलते खबरें आ रही हैं कि एक बार फिर रानी चटर्जी और पवन सिंह एक साथ काम करने वाले हैं। खबरें यह भी आ रही हैं कि दोनों ने फिल्म शपथ (Shapath) साइन किया है। इन दोनों के साथ ही एक और एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं, जिनका नाम है अनारा गुप्ता। इस बारे में जब हिंदी रश डॉट कॉम ने अनारा गुप्ता (Anara Gupta) से एक्सक्लूसिव बातचीत किया।

सवाल- एक बार फिर सुपरहिट जोड़ी पवन सिंह और रानी चटर्जी परदे पर साथ नज़र आने वाली हैं?

अनारा गुप्ता– जी, मैंने भी सुना पवन सिंह जी और रानी चटर्जी ने कई गाने साथ में शूट किए हैं। बहुत अच्छी खबर है दोनों एक बार फिर साथ आ रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में बदलाव की बहुत जरुरत है। क्या पता कुछ सालो में खबर आए की मैंने इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया है। और फिर मैं वापस भी आ सकती हूं।अगर कोई पहल हो रही है जो कि भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए बहुत जरूरी है, तो मैं उसका स्वागत करती हूं। मैं चाहती हूं कि हमारी इंडिस्ट्री आगे बढ़े। अच्छी-अच्छी फिल्में बनें। सबसे पहले एक अच्छे कास्ट की जरुरत है और उससे भी ज्यादा एक अच्छी कहानी जरुरत है। अगर हम साथ नहीं आएंगे तो हमारी इंडस्ट्री बिखर जाएगी। ये एक अच्छी बात है की एक नई पहल हो रही है।

आपको बता दे की अनारा गुप्ता ने भोजपुरी के साथ कई साऊथ की भी फिल्में की हैं। अनारा गुप्ता ने महज़ 15 की उम्र में मिस जम्मू का ख़िताब हासिल किया और 2004 में एक सेक्स स्कैंडल में अनारा का नाम आया था। साल 2007 में अनारा की कहानी पर एक बॉलीवुड फिल्म मिस अनारा बनी थी। फिलहाल अनारा अभी तमिल और भोजपुरी फिल्में कर रही हैं।

 

यहां देखिए रानी चटर्जी ने पवन सिंह संग काम करने को लेकर क्या कहा, एक्सक्लूसिव इंटरव्यू…

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।