रानी चटर्जी से लेकर आम्रपाली दुबे तक, बिना मेकअप के ऐसे दिखती हैं भोजपुरी एक्ट्रेस, देखिए इनका ये लुक

भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress No Makeup Looks) किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। चाहें वो एक्टिंग के मामले में हो या फिर खूबसूरती के मामले में। भोजपुरिया जवार इन एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं। इनकी फिल्मों के देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करते हैं।

अंजना सिंह, आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी एक्ट्रेस किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। चाहें वो एक्टिंग के मामले में हो या फिर खूबसूरती के मामले में। भोजपुरिया जवार इन एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं। इनकी फिल्मों के देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करते हैं। इतना ही इन्हें इन एक्ट्रेस के स्टेज शो को देखने के लिए हजारों की संख्या में जाते हैं। ये एक्ट्रेस जितना पर्दे पर खूबसूरत लगती हैं, उतनी ही सुंदर ये रियल लाइफ में हैं। बिना मेकअप के भी भोजपुरी काफी खूबसूरत लगती हैं।

रानी चटर्जी

भोजपुरी की सबसे सीनियर एक्ट्रेस रानी चटर्जी हैं। उन्होंने साल 2003 में भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला से डेब्यू किया। इसमें उनके अपॉजिट मनोज तिवारी लीड रोल में थे। रानी चटर्जी ने काफी तेजी से अपना मेकओवर किया है। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में पतले होने का ट्रेंड सेट किया।

मोनालिसा

मोनालिसा (Monalisa)  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह भोजपुरी इंडस्ट्री की दूसरे नंबर की एक्ट्रेस रह चुकी हैं। फिलहाल उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना रखी है। लेकिन वह सोशल मीडिया अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बिना मेकअप के भी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है।

अंजना सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh Films)  इस इंडस्ट्री की दबंग एक्ट्रेस हैं। वह जितनी बेबाक हैं उतनी ही खूबसूरत भी हैं। उन्होंने साल 2012 में भोजपुरी फिल्म फौलाद से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने लगभग सभी बड़े भोजपुरी स्टार्स के साथ काम किया है।

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह (Akshara Singh Controversy)  वैसे तो इन दिनों पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाकर चर्चा में है। एक वक्त था जब उनकी पवन सिंह के साथ हिट जोड़ी मानी जाती थी। वह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस में एक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरों से अपने फैंस का दिल जीतती हैं।

आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Video)  इस वक्त भोजपुरी की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 2014 में भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया। उनकी खूबसूरती के भोजपुरिया जवार के अलावा लाखों लोग दीवाने हैं। रानी चटर्जी के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने अपने फिट रखना शुरू किया।

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे ने फैंस को दी खुशखबरी

यहां देखिए, क्या निरहुआ संग रिलेशनशिप में हैं आम्रपाली दुबे, भोजपुरी एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।