पूनम दुबे ने इस नवरात्रि फैंस के साथ मचाया धमाल, वीडियो में देखिए भोजपुरी एक्ट्रेस का ये शानदार गरबा डांस

भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गरबा खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अपने फैंस के साथ दांडिया नाइट्स को एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरानन उन्होंने देवी गीत पर भी परफॉर्मेंस किया और अपने फैंस के साथ खूब मस्ती की।

दांडिया नाइट्स में गरबा खेलते हुए पूनम दुबे। (फोटोः इंस्टाग्राम)

पूरा देश में इन दिनों मां दुर्गा की भक्ति में डूबा हुआ है। नवरात्रि (Navratri 2019) जो चल रही है। इन नौ दिनों श्रद्धालु व्रत रखते हैं और मां के सभी नौ अवतार की पूजा करते हैं। इस दौरान लोग दांडिया नाइट्स का आयोजन करते हैं। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री गरबा खेलती हुई नजर आती है। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री कहां पीछे रहने वाली है। भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस में से एक पूनम दुबे इंडस्ट्री में अपने अमेजिंग डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे (Poonam Dubey Dance Video) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गरबा खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अपने फैंस के साथ दांडिया नाइट्स को एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरानन उन्होंने देवी गीत पर भी परफॉर्मेंस किया और अपने फैंस के साथ खूब मस्ती की। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि फैंस के साथ उन्होंने खूब मस्ती की। सभी को बहुत सारा प्यार। ऐसे ही आशीर्वाद देते रहे। ये दांडिया नाइट्स झारखंड के हजारीबाग में हुआ।

यहां देखिए पूनम दुबे का दांडिया नाइट्स वाला वीडियो-

पूनम दुबे ने इन भोजपुरी फिल्मों में किया काम

पूनम दुबे (Poonam Dubey Films) ने कई भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस में मानी जाती हैं। उन्होंने साल 2014 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा और अब उन्होंने अपना अलग मुकाम बना लिया है। फिल्म रंगदारी टैक्स में सपोर्टिंग रोल के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का आवार्ड भी मिला। उन्होंने चना जोर गरम, हम है लूटेरे, मोहब्बत, बहुरानी, हम है जोड़ी नं. 1, द रियल इंडियन मदर, ये मोहब्बतें, इंतेकाम, जानम, घुस के मारेब, हमार फर्ज और बाबा रंगीला जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च, एक्ट्रेस पूनम दुबे-अंकुश राजा की दिखी दमदार लव स्टोरी

यहां देखिए पूनम दुबे का सबसे हॉट गाना…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।