Lockdown में भोजपुरी ऐक्ट्रेस प्रियंका पंडित के इस अंदाज को देख हो जाएंगे दिवाने, देखें वीडियो

बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर भोजपुरी स्टार्स भी सोशल मीडिया के माध्यम से ही अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। अब भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) के टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए हैं।

भोजपुरी ऐक्ट्रेस प्रियंका पंडित की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

देश में कोरोना संकट के चलते इस समय लॉकडाउन (Lockdown) चल रहा है। जिससे सभी लोगों को अपने अपने घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है। कोरोना संकट में अब लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपना समय काट रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर भोजपुरी स्टार्स भी सोशल मीडिया के माध्यम से ही अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। अब भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) के टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए हैं।

भोजपुरी ऐक्ट्रेस प्रियंका पंडित भी अन्य सेलेब्स की तरह ही लॉकडाउन के चलते सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं। प्रियंका पंडित अब शायराना अंदाज में आ गई हैं। आजकल वह जो भी तस्वीरें शेयर करती हैं, उसके साथ कोई न कोई शानदार शायरी भी कैप्शन के रूप में जरूर लिखती हैं। वहीँ उनके टिकटॉक वीडियो भी काफी पसंद किये जा रहे हैं।

हाल ही में प्रियंका पंडित ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है “पांवों के लड़खड़ाने पर सबकी नजर है, सिर पर कितना बोझ है कोई देखता नहीं..।” इसके अलावा उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है। उस तस्वीर के साथ भी जबरदस्त कैप्शन है।

प्रियंका अपने फैंस के साथ शानदर तस्वीर या कोई वीडियो शेयर करती रहती हैं। टिकटॉक वीडियो के जरिए भी वह फैंस का भरपूर मनोरंजन करती हैं। लॉकडाउन के इस माहौल में वह फैंस को जागरूक भी करती रही हैं।

Rishi Kapoor Dies: बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिर छाई गम की लहर, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने दी श्रद्धांजलि

हिंदी रश की ताजा वीडियो देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.