भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतु सिंह पर फायरिंग, बंदूक की नोक पर सनकी आशिक करना चाहता था अभिनेत्री से शादी

भोजपुरी सिनेमा में लवली गर्ल के नाम से पॉपुलर ऋतु सिंह (Lovely Girl Ritu Singh) पर एक शख्स ने जानलेवा हमला किया। यह शख्स खुद को ऋतु सिंह का एक तरफा आशिक बता रहा है। एक तरफा प्यार में पड़े आशिक ने ऋतु सिंह पर 4 बार गोली फायरिंग की है।

भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतु सिंह गोली मारी। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी सिनेमा में लवली गर्ल के नाम से पॉपुलर ऋतु सिंह (Lovely Girl Ritu Singh) पर एक शख्स ने जानलेवा हमला किया। यह शख्स खुद को ऋतु सिंह का एक तरफा आशिक बता रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक तरफा प्यार में पड़े आशिक ने ऋतु सिंह पर 4 बार गोली फायरिंग की है। हालांकि ऋतु सिंह खतरें से बाहर हैं और पुलिस के पास सुरक्षित हैं।

फायरिंग करने वाले का नाम पंकज बताया जा रहा है जो अभी रॉबर्टगंज पुलिस स्टेशन की हिरासत में है। ऋतु सिंह सोनभद्र जिले में एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग कर रही थी। पंकज अचानक से सेट पर आ गया और ऋतु सिंह (Firing on Ritu Singh) को बंदूक की नोक पर एक कमरे में ले गया। आरोपी पंकज ने 1 घंटे तक ऋतु सिंह को खुद से शादी करने के लिए जबरदस्ती कर रहा था। ऋतु सिंह को डराने के लिए पंकज ने उस पर 4 बार फायरिंग की।

सोनभद्र के एसपी सलमान ताज पाटिल ने हिंदी रश डॉट कॉम से फोन पर बातचीत में बताया कि ये घटना आज सुबह की है। उस वक्त भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए एक्ट्रेस अपने होटल के कमरे में मौजूद थीं। उसी वक्त आरोपी उनके कमरे में आया और पिस्तौल की नोक पर जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान लोगों ने जब बीच-बचाव किया तो उसने फायरिंग भी की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की अपने गिरफ्त में ले लिया। आरोपी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं लग रहा है। एक्ट्रेस सहित पूरी यूनिट सुरक्षित है। एक युवक घटना में घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की जांच जारी है।

खुद भोजपुरी फिल्मों का पीआरओ बताया

शूटिंग पर मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर जैसे ही पुलिस पहुंची और बंद दरवाजा तोड़ा, तो पंकज ने पुलिस पर भी एक फायरिंग की। फिलहाल पंकज रॉबर्टगंज पुलिस की गिरफ्त में है। पंकज खुद को भोजपुरी फिल्म का पीआरओ बताता है। पंकज के खिलाफ मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में भी कई मामले दर्ज हैं।

लवली गर्ल के नाम से है फेमस

आपको बता दें कि ऋतु सिंह ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया। इन्होंने एक भोजपुरी सॉन्ग ‘लगा के फेयर लवली’ से पॉपुलेरिटी हासिल की। इसके बाद से ही इन्हें लवली गर्ल के नाम से पहचान मिली। इसके बाद इन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ ‘मेहंदी लगा कर रखना’ में काम किया।

खेसारी लाल यादव की कुली नंबर 1 बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के फिल्म की रीमेक नहीं, ये रहा सबूत

वीडियो में देखिए ऋतु सिंह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।