भोजपुरी फिल्मों में राज करने वाली इन एक्ट्रेस का बिहार-यूपी से नहीं है नाता, फिर भी हासिल किया बड़ा मुकाम

यहां हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिनका संबंध बिहार और यूपी से नहीं होने के वाबजूद भोजपुरी इंडस्ट्री और भोजपुरिया जवार को अपना दीवाना बनाया। इतना ही नहीं ये भी बताएंगे की कौन सी एक्ट्रेस भोजपुरी बैकग्राउंड हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, मोनालिसा, काजल राघवानी और रानी चटर्जी। (फोटोः क्रिएटिव/इंस्टाग्राम)

हाल ही में टीवी के सबसे पॉपुलर कॉमेडी में शो ‘द कपिल शर्मा शो’ भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारीलाल यादव और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ गेस्ट बनकर आए। इनके अलावा भोजपुरी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी भी शामिल हुई। हालांकि भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी के अलावा और भी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम स्थापित किया है। यहां हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिनका संबंध बिहार और यूपी से नहीं होने के वाबजूद भोजपुरी इंडस्ट्री और भोजपुरिया जवार को अपना दीवाना बनाया। इतना ही नहीं ये भी बताएंगे की कौन सी एक्ट्रेस भोजपुरी बैकग्राउंड हैं-

रानी चटर्जी


सबसे पहले हम बात करेंगे भोजपुरी की क्वीन कहे जाने वाली रानी चटर्जी की। रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की सबसे पुरानी एक्ट्रेस हैं। इन्होंने फिल्म ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ से डेब्यू किया। इस फिल्म में मनोज तिवारी लीड रोल में थे। इसके बाद रानी चटर्जी ने भोजपुरी के सभी बड़े स्टार दिनेश लाल यादव, रवि किशन, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव सहित कई स्टार्स के साथ काम किया है। इनकी फिल्में इनके दम पर ही चलती है। इन्हें अपनी फिल्म में किसी लीड एक्टर की जरुरत भी नहीं है। फिल्म हिट कराने के लिए इनका नाम ही काफी है। लेकिन क्या आप जानते रानी चटर्जी न तो बिहार से हैं और न ही उत्तर प्रदेश से। भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने से पहले उनका किसी भी तरह से भोजपुरी भाषा और भोजपुरी क्षेत्रों से कोई लेना-देना नहीं था। इसके वाबजूद वह बहुत ही अच्छी भोजपुरी बोलती हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने इसमें महारथ भी हासिल किया।

रानी चटर्जी पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। इन्हें भोजपुरी में बंगाली बाला के नाम से जाना जाता है। रानी चटर्जी इसके अलावा अपनी मातृभाषा यानि बंगाली भी बोलती हैं।

मोनालिसा


वहीं, भोजपुरी की सबसे हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा का इस इंडस्ट्री पर राज चलता है। वैसे तो इन्होंने भोजपुरी के सभी स्टार्स के साथ काम किया लेकिन सबसे हिट जोड़ी पवन सिंह के साथ रही। इतना ही पवन सिंह के साथ इनके अफेयर की खबरें भी काफी चर्चा में रही है। इसके अलावा मोनालिसा टीवी के सबसे पॉपुलर डेली सोप ‘नजर’ में डायन का किरदार निभा रही हैं। उनका असली नाम अंतरा बिस्वास है और इनका ताल्लुक भी पश्चिम बंगाल से है, लेकिन इनको पहचान भोजपुरी सिनेमा से मिली है। मोनालिसा रियलटी शो ‘बिग बॉस 10’ में भी हिस्सा लिया। यहां से इनकी पॉपुलेरिटी और बढ़ गई है।

अंजना सिंह

अंजना सिंह भोजपुरी की दूसरी पुरानी एक्ट्रेस हैं। भोजपुरी सिनेमा में यह रानी चटर्जी के बाद आता है। इन्हें भोजपुरी हॉट किक भी कहा जाता है। इन्होंने भोजपुरी एक्टर यश मिश्रा से शादी की। इन्होंने अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इन्होंने भोजपुरी के लगभग सभी स्टार्स के साथ काम किया है। हाल ही में इनकी फिल्म ‘चोर पुलिस’ रिलीज हुई है। इसमें उनके साथ रानी चटर्जी भी लीड रोल में थी। आपको बता दें कि अंजना सिंह ने जब भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा तो दो साल के भीतर ही 20-25 फिल्मों में काम किया। ऐसा करने वाली यह पहली एक्ट्रेस हैं। ये बिहार की रहने वाली है। देसी भोजपुरिया गर्ल हैं।

पाखी हेगड़े


पाखी हेगड़े ने भोजीवुड में एक दम पीक पर रही हैं। वह भोजपुरी इंडस्ट्री का फेमस चेहरा रही हैं। इन्होंने सबसे ज्यादा फिल्में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ की और इनकी जोड़ी भी काफी सुपरहिट हुई। आलम यह रहा कि लोगों लगने लगा था कि ये दिनेश लाल यादव की रियल पत्नी हैं। यहां तक गूगल जैसे सर्च इंजन पर अगर आप दिनेश लाल यादव की पत्नी का नाम खोजेंगे तो पाखी हेगड़े का नाम सामने आएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले इनका यहां कोई ताल्लुक नहीं था और ना ही इनका ताल्लुक बिहार और उत्तर प्रदेश हैं।

पाखी हेगड़े महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले वे दूरदर्शन पर आने वाले शो ‘मैं बनूंगी मिस इंडिया’ में लीड रोल में थी। इन्होंने मराठी सिनेमा के साथ साथ टुलु सिनेमा भी काम किया है। वैसे मूल रूप से मराठी हैं। टुलु सिनेमा में काम करने के लिए इन्हें कई अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है।

आम्रपाली दुबे


आम्रपाली दुबे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह भोजपुरी सिनेमा में आज की दौर की सबसे पॉपुलर और महंगी फीस लेनी वाली एक्ट्रेस हैं। अब तक इन्होंने जितनी भी फिल्में की है, सब की सब सुपर-डुपर हिट रही हैं। फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से इन्होंने डेब्यू किया था। दिनेश लाल यादव के साथ इनकी जोड़ी सुपर-डुपर हिट साबित हुई है। इसके अलावा उन्होंने भोजपुरी के भी स्टार के साथ काम किया है। लेकिन दिनेश लाल यादव के साथ इनकी नंबर 1 जोड़ी बन चुकी है। दोनों एक साथ लगभग 25 फिल्में साथ में की हैं।

आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं और दिनेश लाल यादव भी उत्तर प्रदेश की रहने गाजीपुर के रहने वाले हैं। हालांकि शुरुआती दौर में इन्हें भोजपुरी बोलने नहीं आता था लेकिन धीरे-धीरे भोजपुरी पर पकड़ बनाई और आज सुपरस्टार बन गई हैं।

काजल राघवानी


भोजपुरी की दूसरी सबसे बेहतरीन और पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी हैं। इन्होंने भोजपुरी के सभी स्टार्स के साथ काम किया लेकिन इनकी सबसे सुपरहिट जोड़ी बनी भोजपुरी के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव के साथ। इन्होंने सबसे ज्यादा फिल्में खेसारी लाल यादव के साथ की। भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने से पहले काजल राघवानी ने गुजराती और साउथ की फिल्मों में काम करना चाहती थी। वह यहां कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी थीं। एक दोस्त कहने पर इन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा। इन्होंने सबसे कम उम्र में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा और बहुत जल्द ही भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस बन गईं। पॉपुलेरिटी के मामले में आज आम्रपाली दुबे के बाद इनका नंबर आता है।

आपको बता दें कि काजल राघवानी गुजरात की रहने वाली हैं। लेकिन जब ये भोजपुरी बोलती हैं तो भोजपुरी बोलने वाला भी शर्मा जाता है। ये अक्सर फेसबुक पर लाइव होती रहती हैं।

अक्षरा सिंह


अक्षरा सिंह वैसे तो भोजपुरी सिंगर हैं, लेकिन इन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अलग मुकाम हासिल किया है। इनकी सादगी और खूबसूरती इनके व्यवहार में झलकती है। इन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इनकी सबसे हिट जोड़ी रही पवन सिंह के साथ। इससे पहले इनकी जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ काफी हिट साबित हुई। आपको बता दें कि अर्चना सिंह बिहार की राजधानी पटना की ही रहने वाली हैं। हालांकि ये मुंबई में ही पढ़ी-लिखी हैं। इनके मां-बाप भी कलाकार हैं। फिल्मों और सीरियल एक्टिंग करते हैं। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह जितनी अच्छी एक्टिंग करती हैं उतनी ही मधुर आवाज में वह गाती भी हैं। उन्होंने छठ पूजा, नवरात्रि के गाने सहित कई एल्बम में गाना गाया है।

सुरभि शर्मा


सुरभि शर्मा को भोजपुरी इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल कहा जाता है। इन्होंने भोजपुरी के सभी एक्टर्स के साथ काम किया है। इन्होंने साल 2008 में आई भोजपुरी फिल्म ‘चलनी के छालल दुल्हा’ से डेब्यू किया। इन्होंने अब तक लगभग पचास फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें कि सुरभि शर्मा राजस्थान की राजधानी जयपुर की रहने वाली हैं। लेकिन इन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपनी धाक जमाई और बहुत पॉपुलर बनी हैं।

मधु शर्मा


मधु शर्मा ने दिनेश लाल यादव, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव सहित कई भोजपुरी स्टार्स के साथ काम किया है। इन्होंने योद्धा, गुलामी, खिलाड़ी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें कि मधु शर्मा बिहार और उत्तर प्रदेश से नहीं हैं। यह राजस्थान की रहने वाली हैं, लेकिन भोजपुरी पर इनकी काफी पकड़ हैं।

ऋतु सिंह


भोजपुरी सिनेमा लवली गर्ल के नाम से ऋतु सिंह कई फिल्मों में काम किया। इन्होंने एक भोजपुरी सॉन्ग ‘लगा के फेयर लवली’ से पॉपुलेरिटी हासिल की। इसके बाद से ही इन्हें लवली गर्ल के नाम पहचान मिली। इसके बाद इन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ मेहंदी लगा कर रखना में काम किया। ये बहुत ही अच्छी भोजपुरी बोलती हैं क्योंकि बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली हैं।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।