उत्तर प्रदेश में खुलेगी भोजपुरी-अवधी अकादमी, निरहुआ ने खास अंदाज में किया सीएम योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद

भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राज्य में भोजपुरी अवधी अकादमी खोलने के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपना फोटो भी शेयर किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के सुपरस्टार ने दिनेश लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ फोटो शेयर किया और उन्हें धन्यवाद दिया है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में योगी आदित्यनाथ ने लिखा,’यूपी में बनेगी भोजपुरी अवधी अकादमी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी को दिल से धन्यवाद।’ इसके अलावा उन्होंने जय भारत, जय भोजपुरी और भारत माता की जय को हैशटेग के साथ लिखा है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 9 मार्च को एक कार्यक्रम में भोजपुरी-अवधी भाषा अकादामी का गठन करने की घोषणा की थी। इस मौके पर भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन और पॉपुलर भोजपुरी सिंगर और एक्टर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भी शामिल हुए। सिंगर और एक्टर दिनेश लाल यादव ने इस मौके पर कहा कि इस भाषा (भोजपुरी-अवधी) को जानने और समझने वाले लोग विश्व के सभी महाद्वीपों में है।

यहां देखिए दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ का पोस्ट

एक्टर रवि किशन ने कहा ये

भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक्टिंग करने वाले रवि किशन ने कहा कि भोजपुरी और अवधी भाषा क्या है? कहां से शुरू हुई और कैसे इसका धीरे-धीरे विस्तार होता गया? यह सभी को समझाने की आवश्यकता है। भोजपुरी और अवधी एक मीठी भाषा के साथ साथ पारिवारिक स्तर पर यह एक आर्य भाषा है। यूपी जिसकी जननी है।

‘निरहुआ चलल लंदन’ को मिली सफलता

आपको बता दें हाल पिछले महीने की 15 तारीख को दिनेश लाल यादव की फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ बिहार, दिल्ली, मुंबई और नेपाल में रिलीज हुई। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफोर्मेंस रहा। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तो फिल्म ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर ‘गल्ली बॉय’ को भी कड़ी टक्कर दी।

भोजपुरी से दूर करेंगे अश्लीलता

वही, भोजपुरी के इस स्टार ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से अश्लीलता हटाने का भी आंदोलन शुरू कर दिया है। दिनेश लाल यादव ने इस मुद्दे पर लोगों से फेसबुक लाइव के जरिए भी बात की। उन्होंने खुद को ही भोजपुरी में अश्लीलता और डबल मीनिंग बातें परोसने का जिम्मेदार माना और कहा कि इसे खत्म भी वहीं करेंगे। निरहुआ ने बताया कि उन्होंने 12 फिल्में साइन कर रखी हैं, जिसमें वह कोई भी अश्लील या डबल मीनिंग वाले शब्दों और दृश्यों को नहीं दिखाएंगे।

यहां देखिए रणवीर सिंह की फिल्म ‘गल्ली बॉय’ पर कैसे भारी पड़ी  थी दिनेश लाल यादव की ‘निरहुआ चलल लंदन’…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।