Biyahwa Ke Baad Song: निशा दुबे का ये हॉट सॉन्ग यूट्यूब पर हुआ पॉपुलर, देखिए ये रोमांटिक वीडियो

फिल्म 'नाचे नागिन गली गली' का 'बियाह के बाद उहे करम ऊ करब (Biyahwa Ke Baad)' गाना भी आजकल काफी धमाल मचा रहा है। निशा दुबे (Nisha Dubey) स्टारर इस गाने में उनका काफी बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है।

भोजपुरी गाना 'बियाह के बाद सॉन्ग' धमाल मचा रहा है(फोटो:यूट्यूब)

भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Movie Song) की तरह लोगों के बीच इसके गाने का भी क्रेज काफी होता है। हर रोज कई ऐसे भोजपुरी गाने आपको सुनने मिल जाएंगे, जो यूट्यूब पर आते ही छा जाते हैं और हमेशा कोई ना कोई भोजपुरी गाना ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल रहता ही है। फिल्म ‘नाचे नागिन गली गली’ का ‘बियाह के बाद उहे करम ऊ करब (Biyahwa Ke Baad)’ गाना भी आजकल काफी धमाल मचा रहा है। निशा दुबे (Nisha Dubey) स्टारर इस गाने में उनका काफी बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। इस गाने को वेब म्यूजिक ने जारी किया है।

23 अगस्त को रिलीज हुए इस गाने ने तूफान मचा दिया। इस भोजपुरी गाने को अब तक 70,000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे कल्पना (Kalpana Bhojpuri Songs) और मनीष गुरू (Manish Guru) ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसके म्यूजिक डायरेक्टर राजकुमार आर पांडे हैं। इस गाने के बोल लिखे हैं श्याम देहाती ने। इसके वीडियो डायरेक्टर मनोज नारायण हैं। इस गाने में निशा दुबे (Nisha Dubey Bhojpuri Songs) आपको लहंगा चोली से लेकर साड़ी में अपनी खूबसूरत अदाएं दिखाती नजर आईं।

देखिए ये हॉट सॉन्ग…

गाने में एक्टर को प्यार सीखती नजर आई एक्ट्रेस

बात करें गाने के म्यूजिक की, तो गाने के बोल के मुताबिक ये काफी सही है। इस गाने को एक तेजी और भड़कते हुए म्यूजिक की जरूरत थी, जो इसमें मौजूद है। गाने में लड़की लड़के को प्यार करने के लिए मना रही है, लेकिन लड़का उसे कुछ वक्त तक रूकने की सलाह देता है और अपने बोल से ये जाहिर करता नजर आ रहा है कि रोमांस के लिए इतना बेसब्र मत बनो। गाने का पिक्चराइजेशन काफी अच्छा है। ये सॉन्ग काफी खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है। यही वजह है कि सॉन्ग को कुछ ही वक्त में इसे इतने व्यूज मिल गए।

दरवाजा बंद कर ऐसे रोमांस करते दिखे आम्रपाली दुबे-निरहुआ, वीडियो हुआ वायरल…

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव ने बताया कि क्यों नहीं किया निरहुआ का चुनाव प्रचार…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।