भोजपुरी बुलेटिन: सितम ढ़ा रहा है आम्रपाली दुबे का नया लुक, यूट्यूब पर वायरल हुआ पवन सिंह का ये गाना

आम्रपाली दुबे ने पहना नीले रंग का लहंगा तो बवाल हो गया। रानी चटर्जी की मुलाकात पवन सिंह से, क्या है कुछ ख़ास। अंजना सिंह वीडियो में लग रही हैं शहजादी।

आम्रपाली दुबे और पवन सिंह (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी बुलेटिन में आज की ख़ास है। आप पढ़ने वाले हैं खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के नए गाने ने यूट्यूब पर कामयाबी का झंडा गाड़ दिया है। पवन सिंह का नया गाना वायरल हो रहा है। आम्रपाली दुबे ने पहना नीले रंग का लहंगा तो बवाल हो गया। रानी चटर्जी की मुलाकात पवन सिंह से, क्या है कुछ ख़ास। अंजना सिंह वीडियो में लग रही हैं शहजादी।

खेसारी यादव और काजल राघवानी का नया गाना वायरल

आज के दिन फिर एक बार यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का कब्जा है। इस बार खेसारी यादव का गाना बलम जी आई लव यु खूब चल रहा है। इस गाने को अब 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चूका है। फिल्म का नाम भी बालम जी आई लव यु ही है।

देखें बलम जी आई लव यु सॉन्ग

पवन सिंह के नए गाने की धूम

वांटेड फिल्म का गाना बिन बियाहे राजा धमाल कर रहा है। गाने में इंदु सोनाली के साथ पवन सिंह की केमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। हॉट सीन्स से भरपूर इस गाने में पवन सिंह का अंदाज गजब का है।

देखें पवन सिंह का गाना

आम्रपाली दुबे का नया लुक सितम ढ़ा रहा है

आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्रमा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमे वे बेहद प्यारी लग रही हैं। नीले कलर के घाघरे में आम्रपाली कहर ढ़ा रही हैं। फैंस ने कई तरह के कमेंट्स भी किए हैं। बता दें कि आम्रपाली दुबे दिनेश लाल यादव के साथ अरब फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

देखें आम्रपाली दुबे की तस्वीर

रानी चटर्जी ने की पवन सिंह से मुलाकात

रानी चटर्जी और पवन सिंह की जोड़ी जब भी साथ आई खूब पसंद की गई। इस बार इस जोड़ी को एक तस्वीर में देखा जा रहा है। रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर किया है। बता दें कि ये मुलाक़ात दिनेश लाल यादव निरहुआ के जन्मदिन पर हुई है।

देखें रानी चटर्जी और पवन सिंह की तस्वीर

अंजना सिंह का हॉट वीडियो

अंजना सिंह का एक नया वीडियो बहुत लाइक किया जा रहा है। शूटिंग के दरम्यान सज धज कर वैनिटी वैन से अंजना सिंह बाहर निकल रही हैं और अपनी कातिल अदाओं से सभी को दीवाना बना रही हैं। बता दें कि जल्द ही अंजना सिंह की फिल्म सइयां जी दगाबाज रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव लीड रोल में हैं।

देखें अंजना सिंह का वीडियो

वीडियो में देखें भोजपुरी बुलेटिन

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।