Bhojpuri Bulletin: निरहुआ ने ऐसे मनाया आम्रपाली दुबे का बर्थडे, रानी चटर्जी का हेयर स्टाइल देख हैरान हुए फैंस

भोजपुरी इंडस्ट्री की बॉम कही जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का जन्मदिन हो और दिनेश लाल यादव खुशी ना मनाएं, ऐसा हो ही नहीं सकता। निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमे वे आम्रपली दुबे को मिठाई खिला रहे हैं।

आम्रपाली दुबे ने काटा केक-रानी चटर्जी ने कटवाए बाल

नमस्कार दोस्तों आज का दिन बेहद ख़ास है क्योंकि आज आपकी फेवरेट भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली (Amrapali Dubey) दुबे का जन्मदिन (Birthday) है। आम्रपाली दुबे आज 31 साल की हो चुकी हैं। ऐसे में आज की बुलेटिन में हम आपको बताएंगे कि जन्मदिन को लेकर अभिनेत्री का क्या प्लान है। आपको बताएंगे कि दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Nirahua) ने आम्रपाली दुबे का जन्मदिन कैसे मनाया। आपका दिल भी टूट सकता है क्योंकि हॉट एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने बाल कटवा लिए हैं।

ऐसे मनाएंगी आम्रपली दुबे अपना जन्मदिन

आज आम्रपाली दुबे पना 31 वां जन्मदिन मना रही हैं। सवाल ये है कि बर्थडे को लेकर आम्रपाली का क्या प्लान है? तो दोस्तों आपको बता दें कि इस समय आम्रपाली दुबे दिनेश लाल यादव के साथ सिलवासा में हैं और अपनी अगली फिल्म लल्लू की लैला (Lallu ki laila) की शूटिंग कर रही हैं। खबरों की माने तो शूटिंग खत्म होते ही निरहुआ अपनी पूरी साथ आम्रपाली का बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं।

देखें आम्रपाली दुबे की हॉट तस्वीर

निरहुआ ने काटा आम्रपाली दुबे का बर्थडे केक

भोजपुरी इंडस्ट्री की बॉम कही जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का जन्मदिन हो और दिनेश लाल यादव खुशी ना मनाएं, ऐसा हो ही नहीं सकता। निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमे वे आम्रपली दुबे को मिठाई खिला रहे हैं। कुछ देर में उनका केक काटते हुए की तस्वीर भी हमारे पास पहुंच जाएगी। आज आम्रपाली दुबे अपना 31 वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव आगामी फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ के प्रमोशन तेजी से कर रहे हैं।

देखें कैसे निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को खिलाई मिठाई

बर्थडे पर आम्रपाली दुबे ने दिया फैंस को तोहफा

जन्मदिन हो और आम्रपाली दुबे अपने फैंस के लिए कुछ करना भूल जाएं ऐसा हो ही नहीं सकता। आपको जानकर खुशी होगी कि अपने बर्थडे पर आम्रपाली दुबे ने अपनी अगली फिल्म का नाम अनाउंस किया है। जी हां, अभिनेत्री की अगली फिल्म का नाम होगा ‘अरब’। खास बात ये है कि इस फिल्म में भी आम्रपाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव ही होंगे। फिल्म की कहानी पलायन जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित होगी। फिल्म में बताया जाएगा कि रोजी कमाने के लिए जब यूपी-बिहार के लोग दूसरे देश या शहर जाते हैं तो उन्हें किस तरह की परेशानीयां झेलनी पड़ती है।

देखें आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म की तस्वीर 

रवि किशन ने किया मनोज टाइगर की फिल्म का प्रमोशन

भोजपुरी जगत के महानायक रवि किशन (Ravi Kishan) ने अपने करीबी अभिनेता मनोज टाइगर (Manoj Tiger) की फिल्म ‘लागल रहा बताशा’ (Lagal Raha Batasha) फिल्म का प्रमोशन करते हुए फेस बुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। रवि किशन ने ना केवल फिल्म की तारीफ की बल्कि आम्रपाली दुबे और मनोज टाइगर के मेहनत की भी खूब तारीफ़ की है। देखते है रवि किशन का फिल्म को सपोर्ट कितना काम कर जाता है।

देखें रवि किशन का वीडियो 

रानी चटर्जी के कटवाए बाल

अभिनेत्री रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमे वे अपने बाल कटवा रही हैं। इस तस्वीर को देखते ही फैंस बौखला गए और रानी चटर्जी के लिए कमेंट में लिखा… इन सुंदर घनी जुफों को रहने दो। बता दें कि रानी चटर्जी सोशल मीडिया फ्रेंक्ली हैं और अक्सर ही अपनी फिटनेस की वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।

देखें रानी चटर्जी की तस्वीर

वीडियो में देखें भोजपुरी बुलेटिन

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।