भोजपुरी बुलेटिन: बारिश में आग लगा रहा है खेसारी लाल-प्रियंका सिंह का हॉट डांस, पवन सिंह भी दे रहे हैं टक्कर

दिनेश लाल यादव ने अब किया मनोज टाइगर की फिल्म 'लागल रहा बताशा' का प्रमोशन। अपने परम मित्र निरहुआ के लिए आम्रपाली दुबे ने कैसे छलकाया प्यार और खेसारी लाल किस अभिनेत्री संग पानी में आग लगा रहे हैं।

खेसारी लाल-प्रियंका सिंह का हॉट बारिश सॉन्ग आग लगा रहा है, पवन सिंह भी दे रहे हैं टक्कर

भोजपुरी बुलेटिन में आपका बहुत स्वागत है। आज आप पढ़ेंगे कि क्यों दिनेश लाल यादव ने अब किया मनोज टाइगर की फिल्म ‘लागल रहा बताशा’ का प्रमोशन। अपने परम मित्र निरहुआ के लिए आम्रपाली दुबे ने कैसे छलकाया प्यार और खेसारी लाल किस अभिनेत्री संग पानी में आग लगा रहे हैं।

निरहुआ ने किया ‘लागल रहा बताशा’ का प्रमोशन

मनोज टाइगर की कॉमेडी फिल्म ‘लागल रहा बताशा’ इस महीने की 25 जनवरी के दिन रिलीज हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी चले इसलिए मनोज टाइगर अपनी टीम के साथ खूब प्रमोशन में जुटे हुए हैं। मनोज के लिए सोने चांदी की बात तब हो गई जब भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव ने लागल रहा बताशा का प्रमोशन किया। निरहुआ ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसे देखने की अपील की है। गौरतलब है कि इस फिल्म में लीड किरदार आम्रपाली दुबे भी निभा रही हैं।

खेसारी लाल और प्रियंका सिंह का बारिश सॉन्ग आग लगा रहा है

खेसारी लाल और प्रियंका सिंह का एक वीडियो सॉन्ग यूट्यूब पर बवाल मचा रहा है। इस वीडियो सॉन्ग को देख आप रवीना टंडन का टिप-टिप बरसा सॉन्ग भूल जाने वाले हैं। ‘नागदेव’ फिल्म का गाना ‘दे दे ना पगलिया’ इंटरनेट इतना हॉट बन चूका है कि ठंडी में इस गाने ने इंटरनेट को गरम कर रखा है।

रानी चटर्जी का प्यारा सा वीडियो देखिए

सोशल मीडिया फ्रेंक्ली रानी चटर्जी ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो वाकई में बेहद क्यूट है। वीडियो में हम देख पा रहे हैं कि रानी अपनी मदमस्त अदाओं के साथ चल रही हैं और फिर अचानक पीछे की तरफ मुड़ती हैं। लेकिन समझने वाली ये बात ये है कि रानी चटर्जी ने किस बच्चे को अपनी गोद में उठा रखा है।

आम्रपाली दुबे ने छलकाया निरहुआ के लिए प्यार

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के बीच कुछ है ऐसी खबर भोजपुरी जगत में चलती रहती है लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है ये चर्चा का विषय है। फिलहाल जब भी मौक़ा मिलता है ये दोनों ही एक दूसरे के लिए फ़िक्र जाता हैं। एक दूसरे की फिल्मों का भी प्रचार कर देते हैं। फिलहाल आम्रपाली दुबे ने अपने फेवरट निरहुआ की वेब सीरीज ‘हीरो वर्दीवाला’ का टीजर अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया है। इस सीरीज में आम्रपाली दुबे भी लीड किरदार निभा रही हैं।

पवन सिंह का गाना यूट्यूब पर वायरल

पवन सिंह और प्रियंका सिंह का जो गाना यूट्यूब पर दबाकर देखा जा रहा है उसके बोल हैं ‘जवानी बा खाटा।’ ये गाना पवन सिंह की फिल्म ‘पवन राजा’ से है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आम्रपाली दुबे के साथ इस गाने पर पवन सिंह का बोल्ड डांस है। गाने को पवन सिंह ने और इंदू सोनाली ने गाया है।

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।