Bhojpuri Bulletin: साल 2019 में निरहुआ की ये फिल्में करेंगी बड़ा धमाका- खेसारी लाल यादव ने शुरू की ‘जाल’, तस्वीरें वायरल

भोजपुरी जगत से आज हम आपके लिए लाएं है ऐसी 5 खबरें जो गूगल पर ट्रेंड चल रही हैं। हम आपको बताएंगे साल 2019 में दिनेश लाल यादव की वो कौन सी बड़ी फ़िल्में है जो बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली हैं।

निरहुआ के फिल्म की लिस्ट और खेसारी लाल ने शुरू की 'जाल' की शूटिंग

भोजपुरी जगत से आज हम आपके लिए लाएं है ऐसी 5 खबरें जो गूगल पर ट्रेंड चल रही हैं। हम आपको बताएंगे साल 2019 में दिनेश लाल यादव की वो कौन सी बड़ी फ़िल्में है जो बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली हैं। आपको बताएंगे क्रिकेटर की पारी खेल चुके परवेश यादव क्यों प्रोड्यूस कर रहे हैं भोजपुरी फ़िल्में.. साथ ही दिखाएंगे हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा की वायरल हुई तस्वीरें।

साल 2019 में निरहुआ की ये बड़ी फ़िल्में होगी रिलीज

भोजपुरी जुबली स्टार कहे जाने वाले निरहुआ दिनेश लाल याद की इस नए साल में जो बड़ी फ़िल्में रिलीज होने वाली है उनमे ”निरहुआ चलल लंदन, सैयां जी दगाबाज, शेर ए हिन्दुस्तान, गबरू, लल्लू की लैला, आए हम बाराती, हिन्दुस्तानी 4” के नाम शामिल हैं। ”निरहुआ चलल लंदन और गबरू” इस साल की सबसे महंगी फ़िल्में होंगी।

देखें निरहुआ दिनेश लाल की तस्वीर

क्रिकेटर से भोजपुरी फिल्मों के प्रोड्यूसर बने परवेश यादव

परवेश यादव जो क्रिकेट के मैदान में चौके छक्के लगा चुके हैं अब वे भोजपुरी फिल्मों में भी अपने हाथ आजमाते हुए ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 4′ फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। एक अंदर की बात बताएं तो अमरेश यादव निरहुआ दिनेश लाल यादव के भाई हैं और इन्होने ने ही ”बॉर्डर और हिन्दुस्तानी 3’ फिल्मों को प्रोड्यूस किया था। अमरेश यादव के बारे में आपको बता दें कि इन्होने उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम के लिए खेला है और भोजपुरी प्रीमियर लीग में कई सेंचुरी मारी है।

देखें परवेश यादव का वीडियो सॉंग

खेसारी लाल की ‘जाल’ की शूटिंग शुरू

खेसारी लाल की फिल्म ‘जाल’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जिसकी मुहर्त की तस्वीरें शेयर की गई हैं। इस फिल्म में खेसारी लाल के अपोजिट अभिनेत्री पूजा गांगुली को कास्ट किया गया है। इसके अलावा पप्पू यादव, नीरज यादव, दीपक सिन्हा और सायना सिंह भी फिल्म में अहम् किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का संगीत दिया मधुकर आनंद ने।

देखें ‘जाल’ फिल्म के सेट से खेसारी लाल याद की तस्वीरें

हॉट एक्ट्रेस अंजना सिंह का कॉमेडी वीडियो हुआ वायरल

अंजना सिंह की फिल्म ”शक्ति” का टीजर कुछ दिनों पहले ही लांच किया गया था जिसे दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला। ऐसे में अब एक कॉमेडी वीडियो भी अभिनेत्री का खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में हमने देखा कि अंजना सिंह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो का एक डायलॉग बोल रही हैं जिसमे कॉमेडियन कीकू शारदा की आवाज है।

देखें अंजना सिंह का वीडियो

पति के साथ मजे में हैं मोनालिसा

मोनालिसा ने अपने को स्टार विक्रांत राजपूत सिंह के शादी रचाकर बेहद ही खुश हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोनालिसा ने विक्रांत के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमे उनका अंदाज ही निराला दिख रहा है। दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है। ये तस्वीर स्टार प्लस पर आने वाले शो ”नजर” के सेट से है।

देखें मोनालिसा की विक्रांत सिंह के साथ की तस्वीरें

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।