भोजपुरी बुलेटिन: इस एक्ट्रेस के लिए पवन सिंह ने बेचा गन्ना, वायरल हुआ सपना चौधरी का डांस वीडियो

पावर स्टार पवन सिंह को क्यों बेचना पड़ रहा है गन्ना। आम्रपाली दुबे ने बोली इंग्लिश तो फैंस का रिएक्शन कमाल था। प्रदीप पांडेय चिंटू ने किया मनोज टाइगर की फिल्म का प्रमोशन।

पवन सिंह और सपना चौधरी की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी बुलेटिन में आपको बताएंगे कितने बजे आज रिलीज होगा दिनेश लाल यादव निरहुआ और अंजना सिंह की फिल्म सइयां जी दगाबाज का ट्रेलर। पावर स्टार पवन सिंह को क्यों बेचना पड़ रहा है गन्ना। आम्रपाली दुबे ने बोली इंग्लिश तो फैंस का रिएक्शन कमाल था। प्रदीप पांडेय चिंटू ने किया मनोज टाइगर की फिल्म का प्रमोशन।

निरहुआ-अंजना सिंह की सइयां जी दग़ाबाज़ का ट्रेलर आज होगा रिलीज़

दिनेश लाल यादव निरहुआ और हॉट एक्ट्रेस अंजना सिंह की फिल्म सइयां जी दगाबाज का पोस्टर तो आप देख ही चुके हैं लेकिन खुशी की बात ये है कि आज ही इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा। जी हां, शाम 5 बजे फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। ट्रेलर जैसा भी होगा हम आपके पास अपना रिव्यू पहुंचा देंगे।

देखें सइयां जी दगाबाज का पोस्टर

पवन सिंह अब बेच रहे हैं गन्ना

जी हां, पवन सिंह को गन्ना बेचना पड़ रहा है वो भी अभिनेत्री काजल राघवानी के चुम्मे के लिए। दरअसल गन्ना बेचके चुम्मा गाने के बोल हैं। इस गाने को यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा। सरकार राज फिल्म के इस गाने में काजल राघवानी के साथ पवन सिंह की केमस्ट्री ख़ास है।

देखें पवन सिंह का हॉट सॉन्ग गन्ना बेचके चुम्मा

होली से पहले खेसारी का सुपरब्लास्ट

होली को समय है फिर भी खेसारी लाल यादव ने फैंस की डिमांड पर घोषणा कर दी है अपने अगले होली सॉन्ग की। इंस्टाग्राम अकाउंट पर खेसारी लाल यादव ने एक पोस्टर शेयर किया है जिसमे हम देख पा रहे हैं कि गाने के बोल हैं रंग डालला पे काहें भागेलु। इस गाने को खुद खेसारी ने ही गाया है और संगीत दिया है आशीष वर्मा ने।

देखें रंग डालला पे काहें भागेलु का पोस्टर

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे की इंग्लिश माशाअल्लाह है

भोजपुरी में तो आपने आम्रपाली दुबे को हमेशा ही डायलॉग डिलवरी करते देखा होगा पर आप पहली बार उन्हें इंग्लिश बोलते हुए सुनेंगे वो भी बड़े प्यारी अंदाज में। दरअसल फिर से एक बार मजाक और मस्ती करते हुए आम्रपाली दुबे ने अपना टिक टोक वीडियो बनाया है जिसमे वे रो रही हैं हैं वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उनका मेकअप खराब हो गया है।

देखें आम्रपाली दुबे का इंग्लिश वाला वीडियो

सपना चौधरी का डांस वीडियो वायरल

हरियाणा की शान सपना चौधरी को चाहने वाले अब भोजपुरी में भी बहुत से हैं इसलिए ये न्यूज़ उन्ही के लिए है। सपना का एक डांस वीडियो बड़ी ही तेजी से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है जिसे उनके फैंस ग्रुप में ही पोस्ट किया गया है। इस गाने में सपना ने ग्रीन और क्रीम कलर का सूट पहन रखा है। उनका डांस इतना गजब का है कि लोगों ने पैसा ही उड़ाना शुरू कर दिया।

देखें सपना चौधरी डांस वीडियो जिस पर रुपयों की बरसात हुई

वीडियो में देखें भोजपुरी बुलेटिन

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।