Bhojpuri Bulletin- खेसारी लाल यादव की ‘नागदेव’ ने बनाया रिकॉर्ड, पवन सिंह भोजपुरी में बनाएंगे ‘सिम्बा’

भोजपुरी जगत से आज हम आपके लिए लाए हैं टॉप 5 खबरें जो ट्रेंड बनी हुई है। हम आपको बताएंगे कि यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे ने अपने नए गाने 'चिकन बिरयानी' के साथ यूट्यूब पर फिर धमाल किया है।

'नागदेव' ने बनाया रिकॉर्ड और पवन सिंह बनेंगे 'सिम्बा'

भोजपुरी जगत से आज हम आपके लिए लाए हैं टॉप 5 खबरें जो ट्रेंड बनी हुई है। हम आपको बताएंगे कि यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे ने अपने नए गाने ‘चिकन बिरयानी’ के साथ यूट्यूब पर फिर धमाल किया है। तो वहीं खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘नागदेव’ ने हासिल की बुलंदी।

आम्रपाली दुबे की ‘चिकन बिरयानी’ पहुंची 3 मिलियन के करीब

आम्रपाली दुबे जिन्हे भोजपुरी दुनियां में सभी के दिलो की धड़कन कहा जाता है उनका गाना ‘चिकन बिरयानी चम्पा की जवानी’ यूट्यूब पर दबाकर देखी जा रही है। 3 मिलियन से भी ज्यादा इस गाने को लोग देख चुके हैं। बता दें कि ये गाना ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 3’ फिल्म से है जिसमे आम्रपाली दुबे ने चम्पा का किरदार निभाया है। इस फिल्म में आम्रपाली के साथ उनके फेवरेट दिनेश लाल यादव लीड किरदार में हैं। साथ ही शुभी शर्मा ने अहम भूमिका निभाई है।

देखें ‘चिकन बिरयानी चम्पा की जवानी’ गाना

खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘नागदेव’ ने बनाया रिकॉर्ड

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म नागदेव यूट्यूब पर जमकर कमाई कर रही है। अब तक इस फिल्म को 15 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है। भोजपुरी की दुनियां में नाग नागिन की कहानी पहले भी दिखाई गई है लेकिन खेसारी लाल के ‘नागदेव’ में टेक्नीकल चीजों का इस्तमाल काम कर गया।

देखें ‘नागदेव’ फिल्म का गाना

फैंस के बीच खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं निरहुआ

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की फैन फॉलोविंग सबसे तगड़ी है। इनकी फिल्मों और गानो को खूब पसंद किया जाता है। ज्यादातर स्टार अपने फैन से दूर ही रहते हैं लेकिन निरहुआ को जब भी मौका मिलता है वे पहुंच जाते हैं अपने फैंस के बीच। एक लीड अखबार से बात करते हुए दिनेश लाल ने कहा कि फैंस के बीच वे खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। आज वे जो भी हैं फैंस की वजह से ही हैं। बता दें कि इस 25 जनवरी के दिन इनकी फिल्म ‘निरहुआ चलल लन्दन’ रिलीज हो रही है।

देखें निरहुआ चलल लंदन का गाना ‘चोए चोए’

रानी चटर्जी की हॉट तस्वीरें बवाल मचा रही हैं

अपनी फिटेनस को गंभीरता से लेते हुए भोजपुरी फिल्मों की बम कहीं जाने वाली अभिनेत्री रानी चटर्जी की कुछ हॉट तस्वीरें बवाल मचा रही हैं। हमारा मतलब है कि खूब देखी जा रही हैं। अब पहले की तरह रानी चटर्जी नहीं रहीं। फिल्मों में बने रहने के लिए रानी ने अपने फिगर को जीरो साइज बनाने का तय कर रखा है। जिसकी वजह से उन्होंने अपने घर की छत को जिम में परिवर्तित कर किया है।

रानी चटर्जी की हॉट तस्वीरें

भोजपुरी में बनेगी ‘सिम्बा’ 

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह को लेकर बड़ी खबर है। सुपरहिट हिंदी फिल्म ‘सिम्बा’ को भोजपुरी में बनाने की तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक पवन सिंह रणवीर सिंह की भूमिका में होंगे और सारा अली खान का किरदार काजल राघवानी निभा सकती हैं। भोजपुरी में बन रही ‘सिम्बा’ को पवन सिंह ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। जल्द ही इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

देखें पवन सिंह की तस्वीरें

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।