Bhojpuri Bulletin: रानी चटर्जी को देख फैंस हुए बेकाबू, बाथटब में करवाया मोनालिसा ने फोटोशूट

आज की भोजपुरी बुलेटिन में हम आपको बताएंगे कि निरहुआ दिनेश लाल यादव के किस गाने ने बरपाया कहर। बाथटब पर जब बैठी मोनालिसा तो फैंस देखते ही रह गए।

रानी चटर्जी को देख फैंस हुए बेकाबू, बाथटब में करवाया मोनालिसा ने फोटोशूट

आज की भोजपुरी बुलेटिन में हम आपको बताएंगे कि निरहुआ दिनेश लाल यादव के किस गाने ने बरपाया कहर। बाथटब पर जब बैठी मोनालिसा तो फैंस देखते ही रह गए। इसके साथ ही आप पाएँगे भोजपुरी जगत की टॉप 5 खबरें।

यूट्यूब पर छाया दिनेश लाल यादव का गाना

यूट्यूब की क्वीन आम्रपाली दुबे और निरहुआ दिनेश लाल यादव की फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ का गाना ‘चोए चोए’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। 24 घंटे के भीतर इस गाने को अब तक 11 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है। निरहुआ की ये फिल्म 25 जनवरी के दिन रिलीज हो रही है।

बाथटब में मोनालिसा का फोटो शूट

सुपरहॉट एक्ट्रेस मोनालिसा सुर्ख़ियों में छाई हैं। इस बार मोनालिसा ने ऐसा फोटो शूट करवाया है जो फैंस के दिलों में आग लगा रहा है। जी हां, मोनालिसा ने बाथटब में फोटोशूट करवाया है जो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। कैप्शन में मोनालिसा ने लिखा है ”एटिट्यूड हां”

अंजना सिंह ने दी पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई

6 जनवरी के दिन पावर स्टार पवन सिंह का जन्मदिन था। जहां एक तरफ पवन सिंह के लिए बर्थडे विश जोरदार आए तो वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह की को स्टार अंजना सिंह ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो दोनों की किसी फिल्म से है। अंजना सिंह ने पवन सिंह को अपना फेवरेट स्टार बताया।

बिहार में छाई खेसारी लाल की दीवानगी

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म ‘बलम जी लव यू’ का ट्रेलर यूट्यूब पर अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज़ बटोर चुका है. इस ट्रेलर को सबसे ज्यादा बिहार और झारखंड में देखा गया है। फिल्म से एक गाना भी रिलीज किया गया है जिसे देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। गाने के बोल हैं ‘डाल दे केवाड़ी में’।

रानी चटर्जी को देख बेकाबू हुए फैंस

रानी चटर्जी इस समय बिहार में हैं और अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। माहौल तब अफरा तफरी में तब्दील हो गया जब रानी चटर्जी सेट पर पहुंची और रानी को देखने के लिए एक बड़ी संख्या में फैन जुटने शुरू हो गए। जैसे ही रानी ने फैंस को हाथ दिखाया लोग बेकाबू हो गए।

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।