भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन स्टेज अवार्ड 2019: फ़िल्मी सितारों संग दिखाई दिए ‘गुंडा’ फिल्म के अभिनेता विनोद यादव

भोजपुरी सिनेमा स्टेज एंड स्क्रीन अवार्ड 2019 ( Bhojpuri Cinema Stage Screen And Award 2019 ) फंक्शन इस साल भी बड़े ही धूम- धाम से मनाया गया। अवार्ड फंक्शन में भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार रवि किशन ( Ravi Kishan ) सुपरस्टार मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव ( Dinesh Lal Yadav ) से लेकर खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार्स ने फंक्शन में शिरकत की।

अभिनेता रवि किशन,दिनेश लाल यादव,मनोज तिवारी,खेसारी लाल यादव,विनोद यादव (फोटो -एजेंसी )

भोजपुरी सिनेमा स्टेज एंड स्क्रीन अवार्ड 2019 ( Bhojpuri Cinema Stage Screen And Award 2019 ) फंक्शन इस साल भी बड़े ही धूम- धाम से मनाया गया। अवार्ड फंक्शन में भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार रवि किशन ( Ravi Kishan ) सुपरस्टार मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव ( Dinesh Lal Yadav ) से लेकर खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार्स ने फंक्शन में शिरकत की। स्क्रीन स्टेज अवार्ड 2019 में खास मूवमेंट तब आया जब भोजपुरी स्टेज पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari ) और रवि  किशन के साथ जुबली स्टार दिनेश लाल यादव और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) एक साथ स्टेज  नज़र आए। इन दिग्गज कलाकारों के एक साथ आने से अवार्ड फंक्शन में एक खूबसूरत समां बंध गया।

खास बात जब इन दिग्गज कलाकारों  साथ स्टेज पर युवा अभिनेता विनोद यादव ( Vinod Yadav ) को स्टेज पर आमंत्रित किया गया। आपको बता दे की विनोद यादव भोजपुरी फिल्म गुंडा (Gunda) के जरिए बतौर लीड रोल एक्टर परदे पर नज़र आ चुके हैं। फंक्शन में भोजपुरी इंडस्ट्री के इन दिग्गज कलाकारों के साथ एक्टर विनोद यादव के लिए स्टेज साँझा करना किसी अवार्ड मिलने से कम नहीं था।

अवार्ड फंक्शन होने के बाद विनोद यादव ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा – भोजपुरी इंडस्ट्री के के धुरंधरों के साथ स्टेज साँझा करना विनोद के लिए बड़ा ही रोमांचक रहा। सभी कलाकारों ने बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद दिया जिसके लिए वो जीवन भर आभारी रहेंगे।

अभिनेता वनोद यादव ( Vinod Yadav ) के बारे बारे में बता दे कि ,विनोद मूल रूप से  उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर के एक पिछड़े हुए गांव तुलसी रत्न से हैं। विनोद यादव ने भोजपुरी फिल्म गुंडा से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की हैं। फिल्म गुंडा ने उत्तरप्रदेश और दिल्ली के सिनेमा घरों में धमाल मचा चुकी हैं। इस फिल्म की खास बात ये कि फिल्म पीवीआर और मल्टीप्लेक्स में लगातार दो सप्ताह तक हॉउसफुल रही हैं। फिल्म में अभिनेत्री अंजना (Anjana Singh ) सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म गुंडा जल्द ही बिहार ,झारखण्ड ,मुंबई और गुजरात राज्यों  में रिलीज़ हो जाएगी।

एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में देखें ,खेसारी लाल यादव ने क्यू नहीं किया निरहुआ और रवि किशन का चुनाव प्रचार

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।