बहुत दिनों बाद यूं नजर आईं भोजपुरी सुपरस्टार पाखी हेगड़े, सिद्धिविनायक मंदिर में किया गणपति बप्पा का दर्शन

भोजपुरी सिनेमा में वैसे तो एक से एक कलाकार भरे पड़े हैं लेकिन पाखी हेगड़े की बात ही कुछ और है। इन्हे फैंस इतना पसंद करते थे कि फिल्म रिलीज के पहले दिन ही थियेटर दर्शकों से खचाखच भरा हुआ होता था।

पाखी हेगड़े ने भले ही भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली हो पर अपनी हॉट अदाओं के चलते मीडिया की सुर्ख़ियों में बनी होती हैं। हालही में पाखी हेगड़े को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बाप्पा का दर्शन लेते हुए देखा गया है। सफ़ेद कलर की ड्रेस, हाथों में फूल-प्रसाद, माथे पर टिका और चेहरे पर सुकून भरी स्माइल आज भी बड़ी प्यारी लग रही है। अगर हम पाखी हेगड़े के लिए भोजपुरी फिल्मों की पहली सुपरस्टार कहें तो गलत नहीं होगा।

‘बी फिल्म्स डिजिटल मीडिया’ से मिली जानकारी के मुताबिक़ पाखी हेगड़े को हम फिर एक बार भोजपुरी स्क्रीन पर ‘साथ निभहिया सजनवा हमार’ फिल्म के साथ देखने वाले हैं। इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन काम चालू है। पाखी के अलावा इस फिल्म में पंकज, प्रियंका, कुणाल सिंह, मनोज टाइगर, सुप्रिया पांडे, श्वेता सिंह, और निधि जेनिफर भी मुख्य भूमिका में हैं।

भोजपुरी सिनेमा में वैसे तो एक से एक कलाकार भरे पड़े हैं लेकिन पाखी हेगड़े की बात ही कुछ और है। इन्हे फैंस इतना पसंद करते थे कि फिल्म रिलीज के पहले दिन ही थियेटर दर्शकों से खचाखच भरा हुआ होता था। पाखी ने मनोज तिवारी के साथ ‘भइया हमार दयावान’ फिल्म से भोजपुरी जगत में डेब्यू किया। ये फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद पाखी के पास फिल्मों की कतार लग गई। निर्माताओं में पाखी को कास्ट करने की होड़ मच गई।

देखें मंदिर में दर्शन करते हुए पाखी हेगड़े की तस्वीर…

पाखी हेगड़े की जोड़ी दिनेश लाल यादव के साथ खूब जमती थी। निरहुआ के साथ पाखी ने ‘निरहुआ रिक्शावाला’, ‘जिगरवाला’ और ‘राजा बाबू’ जैसी फिल्मों में काम किया और वो सभी ब्लॉकबस्टर रहीं। देखते ही देखते ये जोड़ी इतनी सुपरहिट हो गई कि साल 2010 से 2014 तक इसे जोड़ी का ही कब्जा भोजपुरी इंडस्ट्री में रहा। सही मायने में एक बात आपसे कहें तो बता दें कि पाखी हेगड़े को भोजपुरी की श्रीदेवी कह कर भी बुलाया जाता है। पाखी हेगड़े ने ही भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्ट्रेस की फीस बढ़वाई थी। जानकारी के मुताबिक़ 10 लाख रूपये एक फिल्म का पाखी लेती थीं, जो भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ी रकम मानी जाती है।

देखें पाखी हेगड़े की हॉट ताजी तस्वीरें…

वीडियो में देखें रानी चटर्जी का फिटनेस को लेकर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू…

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।