भोजपुरी फिल्मों और गानों में अश्लीलता फैलाने वाले 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, इस फेमस सिंगर पर भी लगा आरोप

भोजपुरी सिनेमा और गानों में अश्लीलता (Obscenity In Bhojpuri Film) रोकने के लिए एक संगठन ने बहुत बड़ा कदम उठाया और भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। संगठन के अध्यक्ष ने 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

अंतरा सिंह प्रियंका के खिलाफ एफआईआर दर्ज। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी इंडस्ट्री में बढ़ती अश्लीलता  (Obscenity In Bhojpuri Film) पर आए दिन लोग बयान दे रहे हैं। खुद भोजपुरी सिनेमा के स्टार और सिंगर इसका विरोध कर रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी सिंगर और भाजपा विधायक विनय बिहारी ने एक्टर रंजीत राज के साथ मिलकर भोजपुरी से अश्लीलता खत्म करने का प्रण लिया था। रंजीत राज ने अश्लीलता खत्म करने के लिए भोजपुरी सेना बनाने का ऐलान भी कर चुके हैं।

लेकिन भोजपुरी सिनेमा (Best Bhojpuri Film) में अश्लीलता रोकने के लिए एक संगठन ने बहुत बड़ा कदम उठाया और भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। भोजपुरी सिनेमा में अश्लीलता के खिलाफ मुहीम चला रहे भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) के नेशनल प्रेजीडेंट नंद कुमार तिवारी ने कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इन लोगों में भोजपुरी के सिंगर, गीतकार म्यूजिक डायरेक्टर और इसे रिलीज करने वाली कंपनियां शामिल हैं।

भोजपुरी भाषा को किया जा रहा है बदनाम

नंद कुमार तिवारी ने बिहार के बक्सर जिला के एक थाने में दर्ज शिकायत में कहा भोजपुरी जैसी समृद्ध भाषा को बदनाम करने वाले गायक-गायिका, डायरेक्टर, म्यूजिक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर-डायरेक्टर लगातार भोजपुरी फिल्मों और गानों में अश्लीलता परोस रहे हैं। इतना ही नहीं ये लोग भद्दे और कामुक गानों में महापुरुषों के नाम भी शामिल कर रहे हैं। उन्होंने शिकायत पत्र में लिखा कि बार-बार मना करने के बाद भी यह लोग मानने को तैयार नहीं हैं।

14 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

नंद कुमार तिवारी की शिकायत पर बक्सर पुलिस ने गायिका अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka Song)  , गीतकार विकेश विधाता, सोनोटोन म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर, गायक अवधेश प्रेमी, प्रमोद प्रेमी, कृष्णा बेदर्दी, आशीष सोपाड़ा, दीपक तिवारी, डायरेक्टर राकेश कुमार, संजीवनी म्यूजिक एवं रिलीजिंग कंपनी तथा वेव म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर गीतकार अरुण बिहारी, संगीतकार शंकर सिंह और पटना स्थित शिव स्टूडियो के संचालक सहित कुल 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

भोजपुरी इंडस्ट्री से अश्लीलता खत्म करेगी भोजपुरिया सेना, पवन सिंह-अक्षरा सिंह विवाद पर ये बोले विनय बिहारी

यहां देखिए अंतरा सिंह प्रियंका का सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।