Bhojpuri Song: आदित्य नारायण का भोजपुरी गाना मूड बिगाड़ेलू हुआ वायरल, मोनालिसा के साथ लगाया ठुमका

Aditya Narayan Bhojpuri Song: इंडियन आइडल 11 के होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) इन दिनों नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के साथ शादी को लेकर काफी सुर्खियां बतौर रहे हैं। इस बीच आदित्य का वीडियो तेजी से इंटेरनेट पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में आदित्य एक भोजपुरी गाने (Bhojpuri Songs) में अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) के साथ ठुमके लगाते नज़र आ रहे हैं।

आदित्य नारायण और मोनालिसा की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

Bhojpuri Song: इंडियन आइडल 11 के होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) इन दिनों नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के साथ शादी को लेकर काफी सुर्खियां बतौर रहे हैं। लगता हैं यह शो नेहा और आदित्य की शादी करवाकर ही ख़तम होगा। इस बीच आदित्य का वीडियो तेजी से इंटेरनेट पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में आदित्य एक भोजपुरी गाने (Bhojpuri Songs) में अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) के साथ ठुमके लगाते नज़र आ रहे हैं।

आदित्य का वायरल गाना ‘मूड बिगाड़ेलू’ यूट्यूब पर जोरदार ट्रेंड हो रहा है। आदित्य का जबरदस्त डांस और मोनालिसा का नखरा इस गाने को परफेक्ट भोजपुरी सुपरहिट गाना बना रहा है। हालाँकि यह वीडियो 5 साल पुराना है लेकिन इसे अब भी उतने ही लगाव से देखा जा रहा हैं।

बता दें, इस गाने को खुद आदित्य नारायण ने ही अपनी आवाज दी है। इस गाने के लिरिक मुन्ना दुबे ने लिखा हैं। बता दें, आदित्य ने करीबन 16 भाषाओं में कई गानों में अपनी आवाज दी है।

बता दें कि इन दिनों मोनालिसा स्टार प्लस के फेम टीवी शो ‘नजर’ दि‍खाई दे रही हैं। इस शो में मोनालिसा एक डायन की रोल प्ले कर रही हैं। इस शो के साथ मोनालिसा के नए अवतार को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मोनालिसा कई पॉप्युलर भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मोनालिसा सुनील शेट्टी और अजय देवगन की फिल्म ‘ब्लैकमेल’ में नज़र आयेंगी। इसके बाद उन्होंने हिंदी, भोजपुरी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और उड़िया फिल्मों में भी काम किया हुआ है।

यहां देखें आदित्य और मोनालिसा का ‘मूड बिगाड़ेलू’ गाना