Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल यादव का नया होली का गाना ‘रंगी चोली खेसारी के टोली’ यूट्यूब पर खूब छा गया गाना

खेसारी का एक नया भोजपुरी होली गाना 'रंगी चोली खेसारी के टोली' का विडियो सोशल मीडिया पर दर्शकों के छा गया है। इस गाने को यूट्यूब पर 1 दिन में 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है

खेसारी लाल यादव। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी जगत के स्टार खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना हमेशा से सोशल मीडिया पर गर्दा मचा देता है। आएदिन एक्टर के गाने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर लेते है। हाल ही में, खेसारी का एक नया भोजपुरी होली गाना ‘रंगी चोली खेसारी के टोली’ का विडियो सोशल मीडिया पर दर्शकों के छा गया है। खेसारी लाल यादव की आवाज से सजे इस गाने को दर्शक खूब देख रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव के इस होली सॉन्ग की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस गाने को यूट्यूब पर 1 दिन में 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इस वीडियो को दर्शकों का प्यार लगातार मिले जा रहा है। इस गाने को खेसारी ने गाया है। वीडियो में होली का जबरजस्त माहौल दिखाया गया है जहां लोग देसी अंदाज में तैयार होकर रंग में डूप जाने को तैयार है। बता दे, होली जैसे-जैसे नजदीक आरही है भोजपुरी के उतने नए होली के गाने यूट्यूब पर गर्दा मचा रहे है। खेसारी लाल यादव एक बहुत अच्छे सिंगर है और साथ ही उनकी एक्टिंग भी लाजवाब है। एक्टर ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी है। इसकी जोड़ी सबसे ज्यादा काजल राघवानी के साथ पसंद की जाती है। खेसारी को बिगबॉस 13 सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया था।

शुरुवात से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे नृतक भी हैं। शुरुआत ने उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा भोजपुरी गायक बनने के लिए पैसो का होना बहुत जरुरी था। पैसों को इकट्ठा करने के लिए उन्हें लिट्टी चोखा बेचना पड़ा इसके लिए उन्होंने अपनी फ़ोर्स की बड़ी नौकरी छोड़ दी। कुछ सालों बाद उन्होंने भोजपुरी एल्बम में गाना शुरू किया। जिससे उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड और जहाँ भोजपुरी बोली जाती है, वहाँ उनके गीतों को बेशुमार प्यार मिला। उन्होंने सैकड़ों भोजपुरी हिट गीत गाए पियवा गए रे हमर सऊदी रे भौजी, सैयां अरब गइले न और सैयां आइबा की न आइबा व लहंगा में मीटर उनके प्रसिद्ध एल्बम गीत है।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: