Bhojpuri Holi Song: पवन सिंह और खेसारी लाल के गानों को पीछे छोड़ा इस भोजपुरी सिंगर ने, यहाँ देखे वीडियो

भोजपुरी सिंगर समर सिंह का होली गाना यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। सिंगर के गाने इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के भी गाने पीछे छूट गए है

प्रधान जी के घरे' गाना

Bhojpuri Holi Song: होली का त्योहार इंडिया में बहुत ज्यादा मायने रखता है। होली के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री से कई नए गाने रिलीज हुए। जो यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहे है। अब होली के आने में बस एक हफ्ते बचे है। इस बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक होली के गाने रिलीज हो रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ही नहीं बल्कि कई अन्य सिंगर्स के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। हाल ही में, भोजपुरी इंडस्ट्री के एक नए सिंगर समर सिंह का गाना यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है जो पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के होली सॉन्ग को काफी पीछे छोड़ दिया है।

भोजपुरी सिंगर समर सिंह (Samar Singh) का नया होली सॉन्ग लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने के बोल है ‘प्रधान जी के घरे’ (Pradhan Ji Ke Ghare), इस गाने को समर सिंह ने गाय है और साथ ही उनका साथ कविता यादव ने दिया है। इस गाने को यू-ट्यूब पर रिलीज होने के 5 दिन में अंदर 40 लाख लोग देख चुके हैं। समर सिंह और कविता यादव की जोड़ी शुरू से हिट रही है। दोनों के कई गानों ने यूट्यूब पर खूब धूम मचाया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी सिंगर का गाना पवन सिंह और खेसारी लाल यादव से ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाख यादव ने सपना चौधरी संग किया जोरदार डांस, वायरल हुआ वीडियो

अब समर सिंह का ये अंदाज देखर ऐसा जरूर कहा जा सकता है कि जल्द ही समर सिंह इंडस्ट्री के कई स्टार्स को टक्कर देने वाले है। समर सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई हिट गाने दिए है जिसमे भोजपुरी दर्शकों का बहुत सारा प्यार मिलता आरहा है।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: