भोजपुरी म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा के निधन से स्टार्स को लगा बड़ा झटका, इमोशनल नोट लिख जताया दुख

Dhananjay Mishra Death: देशभर में जहा लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से जंग लड़ रहे है। इस बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood Industry) और भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) से लगातार बुरी खबर सामने आ रही है।

भोजपुरी म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा के निधन से स्टार्स को लगा बड़ा झटका

Dhananjay Mishra Death: देशभर में जहा लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से जंग लड़ रहे है। इस बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood Industry) और भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) से लगातार बुरी खबर सामने आ रही है। साल 2020 वाकही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री (Indian Film Industry) के लिए मुश्किलों से भरा हुआ है। फिल्म इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। आज बॉलीवुड के डायरेक्टर बासु चटर्जी (Basu Chatterjee) के निधन की खबर आई थी। इस खबर को आने अभी ज्यादा समय भी नहीं बिता है कि अब भोजपुरी इंडस्ट्री से भी एक बुरी खबर सामने आई है।

भोजपुरी म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा (Music Director Dhanjay Mishra) के निधन पर भोजपुरी कलाकरों को बहुत बड़ा झटका लगा है। बता दे धनंजय मिश्रा ने भोजपुरी सिनेमा के लिए कई हिट गाने दिए है। जिसमे मेगा स्टार मनोज तिवारी का सुपर हिट गाना ‘रिंकिया के पापा’ (Rinkiya ke papa) शामिल है। इस तरह के कई हिट गाने धनंजय मिश्रा ने इंडस्ट्री को दिए थे। म्यूजिक डायरेक्टर के यू अचानक से चले जाने से भोजपुरी इंडस्ट्री में दुख की लहर आ गई है।

इनके निधन पर भोजपुरी स्टार निरहुआ और खेसारी लाल यादव ने गहरा दुख जताया है। निरहुआ ने ट्वीट कर लिखा, ‘भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के हम सब के चहेते संगीतकार धनंजय मिश्रा जी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। आप हमारे दिलों में सदैव रहेंगे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.’

वहीं खेसारी ने लिखा, ‘बहुत दुखद समाचार भोजपुरी के महान संगीतकार धनंजय मिश्रा जी अब हमारे बीच नही रहे। धनंजय भईया आप हमेशा याद आयेंगे, इस दुख की घड़ी मे मैं धनंजय भईया के परिवार के साथ हूं। भगवान उनके आत्मा को शांति प्रदान करे।

खबरों के मुताबिक 4 जून को सुबह 7 बजे मुंबई में धनंजय मिश्रा का निधन हो गया। मुंबई से सटे मीरा भायंदर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। धनंजय मिश्रा, मीरा रोड में स्थित घर पर रहते थे लेकिन उनका ओशिवाड़ा में भी एक घर था, जहां वे संगीत की तैयारी करते थे।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: