बिग बॉस में खेसारी की एंट्री, छलिया और विवाह की भिड़ंत, भोजपुरी की ये खबरें इस हफ्ते रहीं सुर्ख़ियों में

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में बीते दिनों काफी हलचल देखने को मिली है। हिंदी रश डॉट कॉम के इस ख़ास आर्टिकल में हम आपको बताएंगे भोजपुरी इंडस्ट्री की उन खबरों के बारे में जो बनी न्यूज़ मेकर।

भोजपुरी फिल्म छलिया और विवाह का पोस्टर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में बीते दिनों काफी हलचल देखने को मिली है। हिंदी रश डॉट कॉम के इस ख़ास आर्टिकल में हम आपको बताएंगे भोजपुरी इंडस्ट्री की उन खबरों के बारे में जो बनी न्यूज़ मेकर। जी हाँ, सबसे पहले बात कर लेते हैं सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की। खेसारी लाल यादव की बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है। खेसारी लाल यादव को अभी सीक्रेट रूम में रखा गया है जहां से उन्होंने बिग बॉस (Bigg Boss 13) के घर के दूसरे सदस्यों पर निगरानी रखनी शुरू कर दी है।

खेसारी अभी घर के भीतर नहीं हैं पर उनके कुछ डायलॉग लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। जैसे हालही में खेसारी ने कहा – आप लोग झगड़ते भी इंग्लिश में हैं। जरा सा हिंदी में झगड़ते तो हमें भी समझ आ जाता। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव को चाहने वालों की संख्या बहुत ही ज्यादा है। बिग बॉस शो की गिरती टीआरपी को बढ़ाने के लिए खेसारी को बिग बॉस के घर में लाया गया है।

हालही में रिलीज हुई छलिया (Chaliya Bhojpuri Film) भोजपुरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) ने मुख्य भूमिका निभाई है जबकि देव सिंह लीड किरदार में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार परफॉर्म कर रही है।

इसके अलावा प्रदीप पांडेय उर्फ़ चिंटू की फिल्म विवाह (Vivah Bhojpuri Film) भी रिलीज हो चुकी है। इस साफ़ सुथरी पारिवारिक फिल्म को थियेटर में देखने के लिए लोग जमकर पहुँच रहे हैं। फिल्म में अवधेश गुप्ता, संचिता बनर्जी (Sanchita Banerjee) भी मुख्य किरदार में हैं।

विनय बिहारी (Vinay Bihari) का खेसारी लाल यादव के लिए गुस्सा अभी भी जारी है। भोजपुरी के मशहूर गीतकार बिनय बिहारी जब भी मौक़ा मिलता है खेसारी लाल यादव को आड़े हाथ लेना नहीं भूलते। फिर एक बार मीडिया से बात करते हुए बिहारी ने खेसारी पर व्यंग कँसते हुए कहा कि बिग बॉस के घर महत्वपूर्ण कम हो रही है। किसी को भी इस घर में लिया जा रहा है। बता दें कि खेसारी को जिन लोगों के साथ बड़ा विवाद है उसमे बिनय बिहारी का भी नाम शामिल है।

हिंदी रश के कॉमेडी शो लिट्टी चोखा विथ सेलिब्रेटी में भोजपुरी के विलन देव सिंह की एंट्री 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।