भोजपुरी सिंगर Neha Singh Rathore अब हुई उत्तर प्रदेश की, शेयर की पति संग खूबसूरत तस्वीर …

सभी ने विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान ‘यूपी में का बा’ गाना बहुत सुना होगा, गुनगुनाया भी होगा। इस गाने को लेकर चर्चा में आई सिंगर नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) को खूब सराहना मिली थी। वही अब नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) दुल्हन बन गई हैं। जी हाँ नेहा ने शादी कर […]

  |     |     |     |   Updated 
भोजपुरी सिंगर Neha Singh Rathore अब हुई उत्तर प्रदेश की, शेयर की पति संग खूबसूरत तस्वीर …

सभी ने विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान ‘यूपी में का बा’ गाना बहुत सुना होगा, गुनगुनाया भी होगा। इस गाने को लेकर चर्चा में आई सिंगर नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) को खूब सराहना मिली थी। वही अब नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) दुल्हन बन गई हैं। जी हाँ नेहा ने शादी कर ली हैं। नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) ने हाल ही में हिमांशु सिंह के साथ लखनऊ में शादी की है। अंबेडकर नगर के हेदे पकरिया गांव के रहने वाले नेहा और हिमांशु की शादी 21 जून को लखनऊ के नीलांश थीम पार्क में हुई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सॉइल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लोग उनकी शादी की शुभकानाएं भी अपने अपने स्टाइल में दे रहे हैं।

शादी कि तस्वीर कि शेयर :

नेहा (Neha Singh Rathore) ने अपने पति हिमांशु के साथ शादी की तस्वीर शेयर की जिसमे वो अपनी पति हिमांशु के साथ बैठी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में नेहा (Neha Singh Rathore) बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने हरे और गुलाबी रंग की रेशमी साड़ी पहनी है, जबकि हिमांशु ने पारंपरिक काले रंग का बंदगला सूट पहना हुआ हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिख कि, “हम बंध गए प्रेम के बंधन में अब।”

https://www.instagram.com/p/CfI5HUHpg8I/?utm_source=ig_web_copy_link


नेहा (Neha Singh Rathore) और हिमांशु जो सूर्यकांत पांडे के बेटे हैं। हाल ही में दोनों की साल 2021 में सगाई हुई थी। लेकिन उनकी शादी कोविड -19 महामारी के कारण रोक दी गई थी। लेकिन अब ये कपल एक साथ आ गया हैं। वही नेहा ने एक और तस्वीर शेयर कि जिसमे अपने पति हिमांशु के साथ नेहा लाल जोड़ा पहने मुस्कुराते नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, “शुभकामनाएं दीजिए आप सब।”

https://www.instagram.com/p/CfJfux5JdA2/?utm_source=ig_web_copy_link

नेहा ऐसे आई चर्चा में :

अपने गानों से धूम मचाने वाली नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ की रहने वाली है। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर विश्वविद्यायल से की हैं। अपने नए स्टाइल में गाना गाने वाली नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) तब चर्चा में खूब आई जब बिहार चुनाव के दौरान उनका गाना ‘बिहार में का बा’ रिलीज़ हुआ था। जिसके बाद इस गाने ने पुरे बिहार में तहलका मचा दिया था। उसके बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उनका गाना आया ‘यूपी में का बा’ इस गाने को लोगो ने खूब पसंद किया और नेहा (Neha Singh Rathore) खूब चर्चा का विषय बनी।

 

एनिमल प्रिंटेड बिकिनी पहन अमीषा पटेल ने दिखाया बोल्ड लुक! यूजर्स ने कहा- जल्दी राज कुंद्रा को बुला लो….

 

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें: 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: Shikha Trivedi

हम उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से हैं. मौजूदा समय में करीब पांच साल से पत्रकारिता जगत में खुद के काम को बेहतर बनाने की कोशिश जारी है. वर्तमान में मनोरंजन जगत से नवीनतम समाचारों और रुझानों को कवर करने के लिए काम कर रहे हैं, साथ ही खुद के काम और बॉलीवुड की दुनिया से काफी लगाव सा है. हमारी संस्था हिंदीरश ने हमारे काम की सराहना की है, इसलिए हम और बेहतर करने की लगन में हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश के होने के कारण थोड़ा बहुत राजनितिक जगत से भी लगाव है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply