Choli Me Update Kiya Hai Song: भोजपुरी ऐल्बम गइनी राते लजाई का ये गाना मचा रहा है धूम, देखिए वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Cinema) में रोजाना ही नए नए टैलेंट की एंट्री होती है अपना हुनर आजमाने के लिए। कइयों की किस्मत चमकती है तो कई निराश हो जाते हैं। लेकिन अपना लक ना आजमाना भी गलत बात है।

चोली में अपडेट किया है सॉन्ग का पोस्टर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Cinema) में रोजाना ही नए नए टैलेंट की एंट्री होती है अपना हुनर आजमाने के लिए। कइयों की किस्मत चमकती है तो कई निराश हो जाते हैं। लेकिन अपना लक ना आजमाना भी गलत बात है। एक सिंगर हैं जिन्होंने चोली में अपडेट किया है (Choli Me Update Kiya Hai) नामक सॉन्ग रिलीज किया है। इस गाने को यूट्यूब पर पसंद भी किया जा रहा है। इस गाने को गाया है शशी ठाकुर और अनिता शिवानी ने। लिखा है मंतोष मौसम ने जबकि कम्पोज किया है शिव मनमोही ने। ये सॉन्ग गइने राते लजाई एल्बम (Gaini Raate Lajai) से है।

इस गाने को दर्शक कितना प्यार देते हैं ये आने वाले समय में पता चल ही जाएगा। भोजपुरी जगत आज एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर चूका है। अब फिल्मों में करोड़ो रुपए खर्च किए जाने लगे हैं। शूटिंग विदेशों में की जाती है। दूसरे राज्यों में भी भोजपुरी फ़िल्में रिलीज की जा रही हैं।

भोजपुरी का मतलब आप समझते हैं पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव निरहुआ। लेकिन अपने कई इंटरव्यू में इन्ही स्टारों ने कई बार कहा है कि- भोजपुरी में नए टैलेंट की बहुत जरुरत है। नए लोग जितने ज्यादा आएँगे हमारी इंडस्ट्री उतनी ही ज्यादा मजबूत होगी। पवन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा – अगर किसी को कोई परेशानी होती है तो उसकी मदद वे करेंगे।

वीडियो में देखें चोली में अपडेट किया है सॉन्ग…

दिनेश लाल यादव ने कहा – हमें पता है कि भोजपुरी में बहुत दबंगई होती है। लेकिन अगर कोई नया कलाकार अपना प्रोजेक्ट, अपने गाने, फ़िल्में रिलीज करना चाहता है और उसे तकलीफ है तो वो हमारे बैर्नर तले अपनी चीजे रिलीज कर सकता है। मनोज तिवारी और रवि किशन तो अब बीजेपी सांसद भी हैं। ये भी ऐसे कई काम तत्कालीन सरकार से करवाने में जुटे हैं जो भोजपुरी इंडस्ट्री फ़ायदे में ले जाएंगे।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच…

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।