Bhojpuri Song 2019: विवादों के बीच खूब सुना जा रहा है पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गाना, देखिए ये रोमांटिक सॉन्ग

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह का विवाद (Akshara Singh Pawan Singh Controversy) किसी से छुपी नहीं है।लेकिन इन दोनों की पॉपुलैरिटी जरा भी कम नहीं हुई है। उनके सॉन्ग का जादू भोजपुरिया जवार पर अब भी चढ़ा हुआ है।

फिल्म सत्या के सॉन्ग में पवन सिंह और अक्षरा सिंह। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह का विवाद (Akshara Singh Pawan Singh Controversy) किसी से छुपा नहीं है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए और उनके खिलाफ मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है। उन्होंने उनके घर के पांच सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अक्षरा सिंह ने इन लोगों पर जान से मारने की धमकी देने और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। उन्होंने पवन सिंह के खिलाफ भी जान से मारने की धमकी दिलवाने और प्राइवेट वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हालांकि पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी की पॉपुलैरिटी जरा भी कम नहीं हुई है। उनके सॉन्ग का जादू भोजपुरिया जवार पर अब भी चढ़ा हुआ है। इन दिनों उनका एक सॉन्ग काफी सुना जा रहा है। इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री के दोनों सितारें रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है। लोगों को पवन सिंह का यह गाना खूब पसंद आ रहा है। इस रोमांटिक गाने का नाम हमहू जवान बानी तुहू जवान (Hamahu Jawan Bani Tuhu Jawan) है। इस गाने को पवन सिंह और हनी बी ने गाया है।

हमहू जवान बानी तुहू जवान सॉन्ग को मिले इतने करोड़ व्यूज

हमहू जवान बानी तुहू जवान सॉन्ग को 4 करोड़ से ज्यादा यानी 47,372,201 बार देखा जा चुका है। इस गाने के बोल मनोज मतलबी और विनय निर्मल ने कंपोज किया है जबकि इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने कंपोज किया है। इस गाने को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर 1 अगस्त 2017 को पब्लिश किया गया है। ये सॉन्ग भोजपुरी फिल्म सत्या का गाना है। भोजपुरिया जवार ने पवन सिंह और अक्षरा सिंह की इस फिल्म को काफी पसंद किया था।

पवन सिंह की हीरोइन संचिता बनर्जी करना चाहती हैं खेसारी लाल यादव के साथ काम

यहां देखिए पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रोमांटिक सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।