तस्वीरों में देखें भोजपुरी स्टारों की होली आप जैसी ही थी या अलग, रवि किशन से ने तो धमाल कर दिया भाई !

रवि किशन ने अपने मुंबई स्तिथ घर में होली खेली। अपने परिवार और सोसायटी वालों के साथ ढ़ेर सारी मस्ती की। रवि किशन को देख ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वे एक एक्टर हैं।

भोजपुरी स्टार होली खेलते हुए (फोटो इंस्टाग्राम)

होली का त्योहार भोजपुरी इंडस्ट्री ने भी जमकर मनाया। अपने बीजी शेड्यूल से समय निकाल कर भोजपुरी कलाकारों ने भी खूब होली खेली। हम आपको दिखाने जा रहे हैं कुछ तस्वीरें जिन्हे देखने के बाद आपको भी लगेगा कि होली खेलते समय सेलिब्रेटी भी अपने चेहरे का ख्याल रखना भूल जाते हैं। शुरुवात करते है भोजपुरी के मेगास्टार रवि किशन से। रवि किशन ने अपने मुंबई स्तिथ घर में होली खेली। अपने परिवार और सोसायटी वालों के साथ ढ़ेर सारी मस्ती की। रवि किशन को देख ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वे एक एक्टर हैं। उन्होंने अपने चेहरे भर में रंग लगा रखा था। ऊपर एक सफ़ेद कलर का पतला सा टीशर्ट पहन रखा है और नीचे की तरफ थ्री-फोर पहना है। हाथों में खूब सारा कलर लेकर सभी के चेहरे को रंग रहे हैं। किसी बच्चे से कम होली नहीं खेली रवि किशन ने। उनकी सोसायटी का शायद ही कोई मेंबर बचा हो जिसे रवि किशन ने कलर ना लगाया हो। होली खेलने के साथ-साथ रवि किशन खूब सारा बिरहा भी गा रहे थे। उन्होंने ने तो कई गाने ऐसे भी गए जो सोसायटी के मेम्बरों को शायद समझ भी ना आए।

देखें रवि किशन की होली खेलते हुए की तस्वीरें 

होली खेलने में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी पीछे नहीं थे। खेसारी ने भी शूटिंग सेट पर अपने लोगों के साथ होली खेली। 

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने भी अपने परिवार के साथ खूब सारी होली खेली। अंजना सिंह ने ना केवल होली खेली बल्कि भांग पीने का भी मजा लिया। 

भोजपुरी की क्वीन रानी चटर्जी ने भी अपने परिवार संग होली का जश्न मनाया। देखें तस्वीरें 

भोजपुरी अभिनेत्री ऋतू सिंह ने बहुत ही क्यूट वीडियो शेयर किया है, आप भी देखें। 

ये थी भोजपुरी स्टारों की होली। अगर अपने इन स्टारों से कुछ सवाल पूछना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में लिख सकते है। 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।