अक्षरा-पवन सिंह के विवादों के बीच इनके सॉन्ग मचा रहे हैं धमाल, इस गाने में देखिए दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री

पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के बीच चल रहा विवाद किसी से नहीं छुपा है। अक्षरा ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी बीच दोनों का एक गाना इस वक्त सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गाना आरा जिला के भतार (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का विवाद किसी से नहीं छुपा है। दोनों आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ वक्त पहले अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर जान से मारने की धमकी और इंडस्ट्री में काम करने से रोके जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इन्हीं विवादों के बीच पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक पुराना वीडियो यूट्यूब पर कई बार देखा जा रहा है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की फिल्म त्रिदेव (Tridev) का गाना आरा जिला के भतार (Aara Jila Ke Bhatar) इन दिनों यूट्यूब और लोगों के बीच धमाल मचाए हुए है।

आरा जिला के भतार गाने के वीडियो में आप देखेंगे कि अक्षरा सिंह (Akshara Singh Aara Jila Ke Bhatar Song) ने पिंक कलर कि डीप नेक ब्लॉउस और शॉर्ट पिंक घागरा पहन हुआ है, जिसमे अक्षरा गजब की खूबसूरत लग रही हैं। अक्षर गाने में अपनी कातिलाना अदाओ से कहर बरसाते हुईं नजर आ रहीं है। अक्षरा गाने में जमकर ठुमके और बेहतरीन एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही हैं। अक्षरा कर्ली हेयर और  बेहतरीन सिंपल मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गाने में अक्षरा के साथ दो को एक्ट्रेस भी जमकर ठुमके लगती नजर आईं हैं। यही वजह है कि ये गाना  यूट्यूब पर 26 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

आपको बता दे  की गाना आरा जिला के भतार के बोल आजाद सिंह ने दिया है और गाने को सिंगर नीतू सिंह ने गाया है। फिल्म त्रिदेव 2017 की सुपरहिट फिल्म रह चुकी है। फिल्म में पवन सिंह और अक्षरा सिंह मुख्य किरदार में हैं। साथ ही अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) और एक्ट्रेस नेहा श्री सपोर्टिंग रोल में नजर आ चुकी हैं। फिल्म में अक्षरा सिंह और पवन सिंह की केमेस्ट्री को दर्शको ने काफी पसंद किया है। आपको अक्षरा सिंह का डांस कैसा लगा हम कमेंट करके जरूर बताए।

यहां देखिए पवन सिंह और अक्षरा सिंह की फिल्म का गाना

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।