खेसारी लाल यादव और मोनालिसा का गाना ‘घड़ी में बजल बाटे अब साढ़े तीन’ यूट्यूब पर मचा रहा हैं गदर, देखें वीडियो

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और मोनालिसा (Monalisa) का गाना 'घड़ी में बजल बाटे अब साढ़े तीन' (Ghadi Me Bajal Baate) यूट्यूब पर गदर मचा रहा है।

खेसारी लाल यादव और मोनालिसा का 'घड़ी में बजल बाटे अब साढ़े तीन' यूट्यूब पर मचा रहा हैं गदर

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और मोनालिसा (Monalisa) का गाना ‘घड़ी में बजल बाटे अब साढ़े तीन’ (Ghadi Me Bajal Baate) यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। मोनालिसा इस गाने में बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रहे है। खेसारी लाल यादव और मोनालिसा इस गाने में रोमांस करते नजर आ रहे है।

‘घड़ी में बजल बाटे अब साढ़े तीन’ गाने को 41 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है। भोजपुरी दर्शक इस गाने को बार बार देख रहे है। यह वीडियो यूट्यूब पर गदर मचा रहा है। इस सॉन्ग को वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

यह गाना फिल्म नागिन का है। मोनालिसा और खेसारी लाल यादव के गाने को इंदु सोनाली ने गाया है। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। जबकि म्यूजिक राजेश रजनिश ने दिया है इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, रानी चटर्जी, मोनालिसा और मनोज टाईगर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

बात दें, मोनासिला भोजपुरी के अलावा हिंदी, बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वहीं मोनालिसा कलर्स के वूट पर भी नजर आ रही हैं। मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ, खेसारी लाल, पवन सिंह, मनोज तिवारी के साथ कई हिट फ़िल्में दे चुकी हैं। वहीं, खेसारी लाल यादव की बात की जाए तो वह अपनी सिंगिंग के साथ-साथ बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: