Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘फसरी लगा लेब’ यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है, वीडियो देखें

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को अब तक तक 4 करोड़ 27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो सॉन्ग पर एक्टर्स ने जबरजस्त डांस मूव्स के साथ धूम मचाया है।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी फोटो (यूट्यूब)

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के भोजपुरी गाने जमकर धमाल मचाते हैं। एक्टर के गाने अक्सर यूट्यूब पर आते ही धमाल मचा देते हैं। एक्टर को यूट्यूब किंग क्यों कहा जाता है उन्होंने इसे फिर से साबित कर दिया है। खेसारी लाल यादव के गाना ‘फसरी लगा लेब’ (Fasari Laga Leb) यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की मशहूर जोड़ी नजर आ रही है।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को अब तक तक 4 करोड़ 27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो सॉन्ग पर एक्टर्स ने जबरजस्त डांस मूव्स के साथ धूम मचाया है। इस भोजपुरी वीडियो सॉन्ग को इंटर 10 म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है। इस गाने को अविनाश झा ने संगीत दिया है, वही आजाद सिंह ने इसके लिरिक्स लिखे हैं।

खेसारी लाल यादव भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं। उन्होंने अब तक भोजपुरी इंडस्ट्री के कभी कलाकारों के साथ काम कर चुके है। खेसारी को बिगबॉस जैसे रियलिटी शो में कंटेस्टेंट के तौर पर भी देखा जा चूका है। खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। 2012 में आई अपनी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए। खेसारी लाल यादव आज इतने कामयाब अपनी लगन और मेहनत की वजह से बने है।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: