निरहुआ हिंदुस्तानी क्लब बिहार बाढ़ पीड़ितों की ऐसे कर रहा है मदद, दिनेश लाल यादव ने फैंस से की ये अपील

बिहार में भारी बारिश और बाढ़ (Bihar Flood) के चलते अब तक 73 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि बाढ़ का पानी कम होना शुरू हो चुका है, लेकिन अब लाखों लोग फंसे हुए हैं। ऐसे में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं।

निरहुआ हिंदुस्तानी क्लब राहत सामग्री बांटते हुए दिनेश लाल यादव के साथी। (फोटोः इंस्टाग्राम)

बिहार में भारी बारिश की वजह से लाखों लोगों को पलायान करने पर मजबूर होना पड़ा। भारी बारिश और बाढ़ (Bihar Flood) के चलते राज्य में अब तक 73 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में पहली बार आम लोगों के साथ-साथ बड़े-बड़े मंत्रियों को भी बारिश और बाढ़ की मार झेलनी पड़ी। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित कई बड़े नेताओं के घर में बाढ़ का पानी घुसा और उन्हें 3 तीन बाद रेस्क्यू किया गया। इतना ही नहीं बिहार की लोकगीत गायिका और पदमश्री से सम्मानित शारदा सिन्हा को भी 3 दिन बाद रेस्क्यू किया गया।

बिहार (Bihar Rains) में अब बारिश बंद हो गई है। बाढ़ का पानी कम होने लगा है, लेकिन अब भी लाखों लोग फंसे हुए हैं। लोग खाने-पीने को मोहताज हैं। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारें बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव  (Khesari Lal yadav) ने बाढ़ पीढ़ितों की मदद के लिए लोगों से अपील की और बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई। अब भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर दिनेश लाल यादव बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में अनुदान दिया है। इसके साथ-साथ उन्होंने लोगों से अपनी इच्छानुसार दान करने के लिए अपील की है।

यहां देखिए दिनेश लाल यादव का इंस्टाग्राम पोस्ट-

लोगों से की मदद करने की अपील

दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) ने राहत कोष में अनुदान देने के अलावा प्रत्यक्ष रूप से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। निरहुआ के सहयोगी लोग बाढ़ पीड़ितो की मदद कर रहे हैं। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘दोस्तों सभी लोगों से अपील है कि बाढ़ और जल जमाव पीड़ितों को आप सभी के मदद की ज़रूरत है। आगे आकर मदद कीजिए। निरहुआ हिन्दुस्तानी क्लब (Nirahua Hindustani Club) हर कदम आपके साथ है।’

बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव

यहा देखिए, पवन-अक्षरा सिंह विवाद पर आम्रपाली दुबे ने दिया चौंकाने वाला बयान…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।