बिहार की बाढ़ देख छलका काजल राघवानी का दर्द, पीड़ितों की सलामती के लिए ऐसे कर रही हैं भगवान से प्रार्थना

भोजपुरी इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भी बिहार में हो रही बारिश और बाढ़ पीड़ितों को लिए अपनी चिंता जताई है। वह भगवान से इसे लेकर सवाल भी पूछ रही हैं। उन्होंने बिहार बाढ़ (Bihar Flood) में फंसे लोगों की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

बिहार में बाढ़ से बुरा हाल। (फोटोः इंस्टाग्राम)

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश (Bihar Floods)की वजह से जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बिहार में भारी बारिश के चलते अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहारे के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के घर में भी पानी घुस चुका है। बिहार में इस त्रासदी को देखते हुए हर कोई आहत है। राज्य सरकार बारिश के चलते आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए कैंप लगा रही हैं। उन्हें खाने और पीने की उचित व्यवस्था करवाई जा रही है। लेकिन अब भी लाखों गांवों में बाढ़ के बीच फंसे हुए हैं। लोग इन सब की सही सलामती की दुआएं मांग रहे हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन काजल राघवानी (Kajal Raghwani On Bihar Floods) भी बिहार में हो रही बारिश और बाढ़ पीड़ितों को लिए अपनी चिंता जताई है। वह भगवान से इसे लेकर सवाल भी पूछ रही हैं। उन्होंने बिहार बाढ़ में फंसे लोगों की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘जो बुंदे जिंदगी थी, आज वही तबाही है। ईश्वर इन सब की रक्षा करें। तिनका तिनका जोड़ बनाते हैं एक छोटा सा आशियाना। भगवाना जी इतना कहर क्यू? मेरे पास कोई शब्द नहीं है। अपना खयाल रखे सब। भगवान हर जगह सबका साथ दे यही दुआ है।’

यहां देखिए काजल राघवानी का इंस्टाग्राम पोस्ट-

खेसारी लाल यादव ने की बाढ़ पीढ़ितों की मदद

आपको बता दें कि बिहार में इस बार दूसरी बार ऐसी इतनी भयानक बाढ़ आई है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है। किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं थी। दो महीने पहले आई बाढ़ में बिहार के कई जिले जलमग्न हो गए थे। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव ने सीतामढ़ी में बाढ़ पीढ़ितों की मदद भी की थी।

बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव

यहां देखिए खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच क्या है…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।