दिनेश लाल यादव को दी भोजपुरी सुपरस्टारों ने जन्मदिन की बधाइयां, लोगों ने लिखा निरहुआ सटल रहे

दिनेश लाल यादव जितने अच्छे एक्टर हैं उससे भी कई ज्यादा अच्छे इंसान हैं। यही वजह है कि दिनेश यादव को ढ़ेर सारी बधाइयां भोजपुरी इंडस्ट्री की तरफ से मिल रही है।

भोजपुरी स्टारों ने दी दिनेश लाल यादव को जन्मदिन की बधाई (फोटो इंस्टाग्राम)

डिअर दिनेश लाल यादव निरहू आपको हमारी तरफ से जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। जुबली स्टार दिनेश लाल यादव आज पूरे 40 साल के हो चुके हैं, हालांकि लगता नहीं! तमाम फ़िल्में इस जुबली स्टार ने अब तक भोजपुरी इंडस्ट्री को दी है। कमाल की बात ये है कि सारी फ़िल्में इनकी सुपरहिट हो जाती है। इतने पैसे कमा जाती है कि इंडस्ट्री का हर कोई प्रोड्यूसर्स निरहू को लेकर फिल्म बनाना चाहता है। हर कोई एक्ट्रेस दिनेश लाल के साथ काम करना चाहती है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक अलग ही पहचान इस अभिनेता दी।

आजकल तो यूट्यूब पर भोजपुरी फिल्मों का ही कब्जा है। पिछले साल यूट्यूब पर जो सबसे ज्यादा देखे जानी वाली फिल्म थी वो दिनेश लाल यादव की ही फिल्म थी। निरहुआ रिक्शावाला और निरहुआ हिन्दुस्तानी। इन दोनों ही फिल्मों को 10 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिले थे। दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी फिल्मों को दुनिया की नजर में वो सम्मान दिलाया है जो मिल पाना बहुत मुश्किल है। हम बात कर रहे हैं डिजिटल प्लेटफॉर्म की। निरहुआ की हीरो वर्दीवाला ऐसी पहली सीरीज बन चुकी है जो भोजपुरी इंडस्ट्री से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहुंची है। मजे की बात तो ये है कि इस सीरीज को एकता कपूर ने अपनी डिजिटल कम्पनी ऑल्ट बालाजी पर रिलीज किया है। आप तो जानते ही हैं कि एकता कपूर कभी घाटे का सौदा नहीं करती।

दिनेश लाल यादव जितने अच्छे एक्टर हैं उससे भी कई ज्यादा अच्छे इंसान हैं। यही वजह है कि दिनेश यादव को ढ़ेर सारी बधाइयां भोजपुरी इंडस्ट्री की तरफ से मिल रही है।

भोजपुरी स्टारों ने दी दिनेश लाल यादव को जन्मदिन की बधाई

तो इस तरह भोजपुरी फिल्मों के स्टार्स ने दिनेश लाल यादव को जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन फैंस की बधाई अगर हम आपको दिखाए-बताएं तो हमारा ये पेज भर जाएगा लेकिन बधाइयों का सिलसिला खत्म नहीं होगा। ख़ास बात ये है कि यादव जी के कई फैंस ने कमेंट्स में लिखा है ‘निरहुआ सटल रहे’

देखें दिनेश लाल यादव की तस्वीरें

वीडियो में देखें कैसे मिली दिनेश लाल यादव को उनकी पहली फिल्म

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।