बर्थडे: ये हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ के टॉप 10 सॉन्ग, इनके बगैर यूपी-बिहार में नहीं होती शादियां

प्रोड्यूसर्स बिना किसी डर के करोड़ो रूपये भोजपुरी फिल्मों में सिर्फ और सिर्फ निरहुआ के दम पर लगा देते हैं । आजकल दिनेश लाल यादव की जोड़ी आम्रपाली दुबे के साथ खूब जम रही है। दोनों के वीडियो यूट्यूब पर बवाल मचा रहे हैं।

दिनेश लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे मस्ती करते हुए (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी जगत के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव आज 40 साल के हो गए हैं आज उनका जन्मदिन है। 2 फरवरी 1979 को जन्मे दिनेश लाल यादव को बर्थडे की ढ़ेर सारी बधाइयां दी जा रही है। यूपी बिहार में कोई फंक्शन हो और निरहुआ का गाना ना बजे ऐसा हो ही नहीं सकता। लोगों के दिलों में राज करते है दिनेश लाल यादव। एक से बढ़कर एक फ़िल्में भोजपुरी इंडस्ट्री को दी है निरहुआ ने। एक अलग ही मुकाम पर पहुंचाया इस इंडस्ट्री को। आज की भोजपुरी फ़िल्में बॉलीवुड की फिल्मों को टक्कर दे रही हैं। महंगे बजट की फ़िल्में बनाई जा रही है।

प्रोड्यूसर्स बिना किसी डर के करोड़ो रूपये भोजपुरी फिल्मों में सिर्फ और सिर्फ निरहुआ के दम पर लगा देते हैं । आजकल दिनेश लाल यादव की जोड़ी आम्रपाली दुबे के साथ खूब जम रही है। दोनों के वीडियो यूट्यूब पर बवाल मचा रहे हैं। निरहुआ की फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म तक भी पहुंच चुकी है। हीरो वर्दीवाला 22 फरवरी के दिन एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी पर रिलीज की गई है। इस सीरीज को दर्शकों का ढेर सारा प्यार भी मिल रहा है। आज के ख़ास मौके पर हम आपके लिए पेश कर रहे हैं दिनेश लाल यादव का वो 10 गाना जिसे देखने के बाद आप डांस करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ की 10 सुपरहिट सॉन्ग

आपको बता दें कि इस 15 फरवरी के दिन आप दिनेश लाल यादव की फिल्म निरहुआ चलल लन्दन देखने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग विदेश में ही हुई है। इस फिल्म में भी आप दिनेश यादव के साथ आम्रपाली दुबे से रोमांस का तड़का देखने वाले हैं। वैसे आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव का बर्थडे कल ही मना लिया। आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमे वे दिनेश लाल को किस करते हुए दिख रही हैं। इस तस्वीर के पोस्ट करते ही फैंस में हलचल मच गई।

देखें आम्रपाली दुबे द्वारा शेयर की गई तस्वीर

वीडियो में देखें कैसे मिली निरहू को पहली फिल्म

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।