गोरखपुर की आम्रपाली दुबे ऐसे बन गईं भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार, दिलचस्प रहा टीवी से फिल्मों का सफर

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली की जोड़ी को इतना पसंद किया गया कि अधिकतर निरहुआ की फिल्म में लीड एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ही होती हैं।

दिलचस्प रहा आम्रपाली दुबे का टीवी से फिल्मों का सफर

भोजपुरी (Bhojpuri) इंडस्ट्री की सुपर बॉम एक्ट्रेस कहीं जाने वाली अदाकारा आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का आज जन्मदिन हैं। आम्रपाली दुबे अपना 31 वां बर्थडे मना रही हैं। भोजपुरी फिल्मों की सबसे महंगी हीरोइन के तौर पर आम्रपाली को जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक़ एक फिल्म का 10 से 15 लाख रूपये लेती हैं आम्रपाली दुबे, जो कि भोजपुरी की दुनियां में बहुत ज्यादा है। सवाल ये है कि आखिर कैसे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रहने वाली आम्रपाली दुबे बन बैठीं भोजपुरी की सबसे महंगी स्टार।

आइए आपको आम्रपाली दुबे के भोजपुरी जर्नी के बारे में बताते हैं। भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले आम्रपाली दुबे ने टीवी सीरियल में भी काम किया था। ‘7 फेरे’ नाम के टीवी सीरियल मे जब आम्रपाली दुबे की बात नहीं बनी तो उन्होंने दिनेश लाल यादव के साथ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) हिन्दुस्तानी फिल्म में काम किया। भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को इतना पसंद किया गया कि आम्रपाली के पास फिल्मों की कतार लग गई। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली की जोड़ी को इतना पसंद किया गया कि अधिकतर निरहुआ की फिल्म में लीड एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ही होती हैं। भोजपुरी जगत में तो खबरें ये भी चलती हैं कि दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के बीच लव अफेयर भी हैं। पटना से पाकिस्तान,राम लखन, आशिक आवारा, राजा बाबू, वो फ़िल्में हैं जिन्हे खूब पसंद किया गया।

देखें आम्रपाली दुबे की तस्वीर 

यूट्यूब की क्वीन नाम से भी आम्रपाली दुबे को जाना जाता है। दरअसल इनकी फिल्म हो या कोई भी गाना… यूट्यूब पर जैसे ही रिलीज किया जाता है, तेजी से वायरल हो जाता है। साल 2018 की बात आपको बता दें कि भोजपुरी जगत की जिन 2 फिल्मों को यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया था वो आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की फ़िल्में ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 3 और निरहुआ रिक्शावाला 2’ थी। इन फिल्मों को 15 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिले थे।

इस समय आम्रपाली दुबे निरहुआ के साथ ‘लल्लू की लैला’ नाम की फिल्म सिलवासा में शूट कर रही हैं। आज शाम अभिनेत्री का जन्मदिन वहीं मनाया जाएगा, ऐसी खबर है। बता दें कि इस महीने की 25 जनवरी के दिन आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ रिलीज हो रही है जो कि एक बहुत बड़े बजट की फिल्म है।

देखें आम्रपाली दुबे की तस्वीर 

देखें ‘निरहुआ च देखें ‘निरहुआ चलल लंदन’ फिल्म का नया गाना  लल लंदन’ फिल्म का नया गाना 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।