Body Jakad Gayil Ba Song: खेसारी लाल यादव-शुभी शर्मा के इस सॉन्ग ने मचाया बवाल, देखिए ये हॉट डांस वीडियो

भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों उनका एक पॉपुलर सॉन्ग सुना जा रहा है। इस पॉपुलर सॉन्ग का नाम बॉडी जकड़ गइल बा (Body Jakad Gayil Ba)है। इस सॉन्ग में एक्ट्रेस शुभी शर्मा और खेसारी लाल यादव परफॉर्म कर रहे हैं।

  |     |     |     |   Updated 
Body Jakad Gayil Ba Song: खेसारी लाल यादव-शुभी शर्मा के इस सॉन्ग ने मचाया बवाल, देखिए ये हॉट डांस वीडियो
भोजपुरी सॉन्ग बॉडी जगड़ गइल बा सॉन्ग में खेसारी लाल यादव। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव सॉन्ग और फिल्में यूट्यूब पर अक्सर ट्रेंड होती रहती है। उनके गानों को यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सुना जाता है। उनके सॉन्ग को गैर-भोजपुरी भाषी लोग भी सुनते हैं। इन दिनों उनका एक पॉपुलर सॉन्ग सुना जा रहा है। इस पॉपुलस सॉन्ग का नाम बॉडी जकड़ गइल बा (Body Jakad Gayil Ba)है। इस सॉन्ग में एक्ट्रेस शुभी शर्मा और खेसारी लाल यादव परफॉर्म कर रहे हैं। सॉन्ग काफी बोल्ड और हॉट है। इसे सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया  है।

बॉडी जकड़ गइल बा सॉन्ग पॉपुलैरिटी को देखते हुए इसे फिर लॉन्च किया गया है।  इसमें खेसारी लाल यादव  एक्ट्रेस शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) के साथ बुर्का पहन के नाच रहे हैं, जबकि एक्ट्रेस काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। इस सॉन्ग के बोल प्यारेलाल यादव कवि ने लिखा है, जबकि इसका म्यूजिक ओम झा ने कंपोज किया है। इस सॉन्ग को वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल से 21 अगस्त को रिलॉन्च किया है। इस सॉन्ग को अब तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज यानी 783,005 मिल चुके हैं। महज दो दिन में इतने लाख व्यूज मिलने से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)  कितने पॉपुलर सिंगर और एक्टर हैं।

यहां देखिए बॉडी जकड़ गइल बा सॉन्ग…

दरअसल, खेसारी लाल यादव और शुभी शर्मा का ये सॉन्ग फिल्म बलम जी लव यू का है। ये फिल्म पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट हुई थी। इसमें कमाल का एक्शन, रोमांस और कॉमेडी थी। फिल्म की कहानी शानदार है। फिल्म यह एक रोमेंटिक फिल्म है। फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ अशोक समर्थ, काजल राघवानी (Kajal Raghwani), अक्षरा सिंह, स्मृति सिन्हा और संजय महानंद है। फिल्म को प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया जबकि इसके प्रोड्यूसर सीमा देवी रुंगटा और आनंद कुमार रुंगटा हैं।

खेसारी लाल यादव कानूनी मुश्किल में घिरे, बिहार के एक शख्स ने भोजपुरी सुपरस्टार के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

यहां देखिए, नरेंद्र मोदी की भोजपुरी बायोपिक में खेसारी लाल यादव निभाना चाहतें हैं ये रोल…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply