Jalawa Kaise Chadhaib Ho Song: यूट्यूब पर रिलीज हुआ लेटेस्ट बोल बम सॉन्ग, देखें ‘जलवा कैसे चढ़ाइब हो’ गाना

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Cinema) में बोल बम सांग की धूम है। श्रावण महीने में सभी भोलेनाथ को खुश करना चाहते हैं और इसी उद्देश्य से शंकर दर्शन के लिए देश के कोने कोने से शिव भक्त देवघर की तरफ प्रस्थान कर रहे हैं।

जलवा कैसे चढ़ाइब हो (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Cinema) में बोल बम सांग की धूम है। श्रावण महीने में सभी भोलेनाथ को खुश करना चाहते हैं और इसी उद्देश्य से शंकर दर्शन के लिए देश के कोने कोने से शिव भक्त देवघर की तरफ प्रस्थान कर रहे हैं। यूपी बिहार बगवा मय हो गया है। जहाँ भी देखो लोग भगवा वस्त्र धारण किए हुए देखे जा रहे हैं। लोगों को ढ़ोने वाली हर एक ट्रांस्पोट में बोल बम (Bol Bam Song) के सांग ही सुने जा रहे हैं। यही वजह है कि भोजपुरी का छोटा बड़ा सिंगर बोल बम पर गाने बना रहे हैं और इन गानों को जमकर सूना भी जा रहा है।

यूट्यूब पर अभी कुछ देर पहले ही भोजपुरी का लेटेस्ट बोल बम सांग अपलोड किया गया है जिसे दर्शकों का प्यार भी मिल रहा है। जी हाँ, इस सांग को गाया है कल्पना गोस्वामी ने। गाने के बोल हैं जलवा कैसे चढ़ाइब हो (Jalawa Kaise Chadhaib Ho)। इस गाने को लिखा है श्याम जी ने जबकि आनंद महाबली ने कम्पोज किया है।

वीडियो में देखें जलवा कैसे चढ़ाइब हो सांग

बोल बम पर खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव भी सांग का निर्माण कर रहे हैं। देवघर में सईया हेराइल बाड़े दरोगा जी (Balamuaa Bam Herail Bade) नाम का सांग खेसारी ने रिलीज किया है। इस सांग को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। जी हाँ, कुछ दिन पहले ही अपलोड किए इस सांग को अब तक 2,703,001 व्यूज मिल चुके हैं। देवघर में सईया हेराइल बाड़े दरोगा जी सांग में खेसारी लाल यादव का साथ दिया है प्रियंका रॉय ने। लिखा है पवन पांडेय ने जबकि कम्पोज किया है अभिनाश झा घुंघरू ने। वीडियो को डायरेक्ट किया है किशोर कुमार ने।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव ने दिया दमदार जवाब, जानिए मसला क्या है ?

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।