Bola Bol Bum Song: प्रवेश लाल यादव ने पत्नी को ऐसे बता रहे हैं भगवान शिव की महिमा, देखिए नया बोल बम सॉन्ग

भोजपुरी के पॉपुलर स्टार प्रवेश लाल यादव का नया बोल बम सॉन्ग लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग को प्रवेश लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। सॉन्ग का नाम बोला बोल बम (Bola Bol Bum) है। इस सॉन्ग में वह खुद ही परफॉर्म कर रहे हैं।

प्रवेश लाल यादव एक बोल बम सॉन्ग में। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी के पॉपुलर स्टार प्रवेश लाल यादव का नया बोल बम सॉन्ग लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग को प्रवेश लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। सॉन्ग का नाम बोला बोल बम (Bola Bol Bum) है। इस सॉन्ग में वह खुद ही परफॉर्म कर रहे हैं। प्रवेश लाल यादव ने इस गीत को खुद ही लिखा है और इसका म्यूजिक आशिष वर्मा ने कंपोज किया है। प्रवेश लाल यादव पूरी तरह से शिवभक्ति में रमे हुए हैं।

बोला बोल बम सॉन्ग में प्रवेश लाल यादव देवघर जा रहे हैं और पहाड़ी रास्ते पर चल रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और कुछ लोग भी कांवड़ लेकर देवघर से वापस आ रहे हैं। सॉन्ग में दिखाया गया है कि वह देवघर से वह अपनी पत्नी के साथ जल लेकर आकर रही हैं, लेकिन उनकी पत्नी को पैर फिसलने और जल गिरने का डर सता रहा है। ऐसे में प्रवेश लाल यादव कहते हैं कि बोल बम बोलती रहोगी, तो कुछ नहीं होगा, सब ठीक हो जाएगा। एक बार जो कांवड़ लेकर निकल जाता है, वह जल चढ़ा कर निकल जाता है।

यहां देखिए प्रवेश लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका का बोल बम सॉन्ग-

निरहुआ के भाई हैं प्रवेश लाल यादव

इस बोल बम सॉन्ग को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड ने 2 अगस्त को अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इस सॉन्ग को सुनील रॉक ने डायरेक्ट किया है। आपको बता दें कि प्रवेश लाल यादव भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के छोटे भाई हैं। प्रवेश लाल यादव ने फिल्म चलनी के छालल दुल्हा (Chalani Ke Chalal Dulha) से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। जितने ही अच्छे ये एक्टर हैं, उतनी अच्छी इनकी आवाज भी है।

EXCLUSIVE: निरहुआ की फेवरेट हिरोइन पाखी हेगड़े की भोजपुरी इंडस्ट्री में वापसी, इस फिल्म में निभाएंगी अहम रोल

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें 2019 के लोकसभा चुनाव में किन भोजपुरी सितारों की चमकी किस्मत…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।