Card Pa Bhatar Heart Pa Iyaar Song: खेसारी लाल यादव का सॉन्ग याद दिलाएगा गर्लफ्रेंड की शादी, देखिए ये गाना

खेसारी लाल यादव का एक नया सॉन्ग रविवार को लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग का नाम कार्ड प भतार हार्ट प इयार (Card Pa Bhatar Heart Pa Iyaar)है। इसे खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है।

खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका का नया सॉन्ग लॉन्च। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव भोजपुरिया जवार के सबसे पॉपुलर सितारें हैं। उनकी फिल्मों और गानों को लोग काफी प्यार देते हैं। उनके सॉन्ग अक्सर यूट्यूब की ट्रेंड लिस्ट में शामिल रहते हैं। खेसारी लाल यादव का एक नया सॉन्ग रविवार को लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग का नाम कार्ड प भतार हार्ट प इयार (Card Pa Bhatar Heart Pa Iyaar)है। इसे खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है।

कार्ड प भतार हार्ट प इयार के सॉन्ग काफी इंटरेंस्टिंग और मजेदार है। इसका म्यूजिक बहुत ही धांसू है। इस सॉन्ग को आज सुबह 6 बजे यूट्यूब चैनल खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड (Khesari Music World) से लॉन्च किया गया है। इस सॉन्ग को महज 15 घंटे में ही 5 लाख से ज्यादा यानी 518,158 व्यूज मिल चुके हैं। इस सॉन्ग के बोल अजित हलचल ने लिखा है जबकि इसका म्यूजिक आशिष वर्मा ने कंपोज किया है। इस सॉन्ग के बारे में जानकारी देते हुए खेसारी लाल यादव ने लोगों से इसे अपना प्यार देने की अपील की।

कुछ इस तरह का है ये सॉन्ग

कार्ड प भतार हार्ट प इयार सॉन्ग के जरिए खेसारी लाल यादव ((Khesari Lal Yadav Song)  एक ऐसे बॉयफ्रेंड रिप्रिजेंट कर रहे है जिसकी गर्लफ्रेंड की शादी किसी और से होने जा रही हैं, वहीं अंतरा सिंह प्रियंका  (Antara Singh Priyanka Song)एक ऐसी गर्लफ्रेंड को रिप्रिजेंट कर रही हैं जिसकी शादी उसकी मर्जी के बगैर किसी और से हो रही है। उसकी शादी का कार्ड भी छप चुका है। इस कार्ड पर उसके होने वाले पति का नाम छपा है। तब बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को साथ बिताए उन वक्त के बारे में बताता है, तह गर्लफ्रेंड कहती है कि भले ही शादी के कार्ड पर उसके होने वाले पति का नाम है, लेकिन उसके दिल में बॉयफ्रेंड का नाम ही है। इसमें सॉन्ग में काफी इंटरेस्टिंग नोंकझोंक दिखाई गई है।

नरेंद्र मोदी की भोजपुरी बायोपिक में क्या रोल करेंगे खेसारी लाल यादव? जानिए सुपरस्टार का जवाब

यहां देखिए खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका नया सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।