Chala Na Railgadiyan Se Song: सावन में शिव की भक्ति में डूबे खेसारी लाल यादव, यहां देखिए नया बोल बम सॉन्ग

खेसारी लाल यादव का नया कांवड़ सॉन्ग यानी बोल बम गीत रिलीज हो गया है। सॉन्ग का नाम चलआ ना रेलगाड़िया से (Chala Na Railgadiyan Se) है। खेसारी लाल यादव का ये कांवड़ सॉन्ग 4 जुलाई को वीनस भोजपुरी के वीडियो प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है।

खेसारी लाल यादव का बोल बम गीत। (फोटोः इंस्टाग्राम)

जैसा की हम सभी जानते हैं, सावन का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने में लोग भगवान शिव की पूजा (Lord Shiv Worship) अराधना करते हैं और शिवभक्त कांवड़ लेकर हरिद्वार जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। वैसे तो देश में हर जगह भगवान शिव की पूजा होती है और उन पर गाने बनते हैं, लेकिन भोजपुरिया जवार की शिव भक्ति काफी अलग है। शिव की पूजा काफी नाच-गाने के साथ करते हैं। यही वजह है कि भोजपुरी इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े स्टार ने बोल बम गीत गाए हैं। लेकिन खेसारी लाल यादव के सॉन्ग को भोजपुरिया जवार काफी पसंद करता है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया कांवड़ सॉन्ग यानी बोल बम गीत रिलीज हो गया है। सॉन्ग का नाम चलआ ना रेलगाड़िया से (Chala Na Railgadiyan Se) है। खेसारी लाल यादव का ये कांवड़ सॉन्ग 4 जुलाई को वीनस भोजपुरी के वीडियो प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। इस सॉन्ग को अब तक लगभग 4 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इतने कम वक्त में इतने ज्यादा व्यूज मिलना, दिखाता है कि खेसारी लाल यादव के भक्ति सॉन्ग को भी काफी पसंद किया जाता है।

खेसारी लाल यादव शिव भक्ति गीत

भोजपुरिया जवार के साथ अन्य बोली और भाषा के लोग भी खेसारी लाल यादव के कांवड़ सॉन्ग (Khesari Lal Yadav Kanwar Song) सुनते हैं। चलआ ना रेलगड़िया से सॉन्ग खेसारी लाल यादव का जबरदस्त सॉन्ग है। इसका म्यूजिक जबरदस्त है। इसे आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखा है। इसका म्यूजिक कंपोज आशिष वर्मा ने दिया है। सॉन्ग में एक पत्नी अपने पति से कांवड़ को रेलगाड़ी से ले जाने के लिए बोल रही है। पत्नी का कहना है कि बस में काफी भीड़ होती है, इसलिए ट्रेन का टिकट करवा दो।

यहां देखिए खेसारी लाल यादव का नाम चलआ ना रेलगाड़िया से बोल बम गीत…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।