Chanda Ke Dhandha Kaile Bada Song: मां के पंडाल के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे हैं समर सिंह, देखिए ये देवी गीत

भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर समर सिंह का नया देवी गीत लॉन्च हुआ है। इस देवी गीत का नाम चंदा के धंधा कईले बाड़ा (Chanda Ke Dhandha Kaile Bada) है। इसे समर सिंह और कविता यादव ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से गाया है।

समर सिंह एक देवी गीत में चंदा मांगते हुए। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

देश में सिर्फ भोजपुरी सिंगर्स ही हैं जो हर त्योहार और बड़े इवेंट पर गाने बनाते हैं और इन गानों को हर कोई एन्जॉय करता है। सावन और कृष्ण जन्माष्टमी बीत चुकी है। अब 29 सितंबर से नवरात्रे शुरू होने वाले हैं। इसे लेकर यूट्यूब और सोशल मीडिया पर नव दुर्गा से जुड़े भजन और गाने ट्रेंड होने लगे हैं। ऐसे में भोजपुरी सिंगर्स कहां पीछे रहने वाले हैं। यूट्यूब पर कई देवी मां पर कई भोजपुरी सॉन्ग आने शुरू हो चुके हैं और इनमें से कुछ यूट्यूब पर भी ट्रेंड लिस्ट में शामिल हो रहे हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर समर सिंह का नया देवी गीत लॉन्च हुआ है। इस देवी गीत का नाम चंदा के धंधा कईले बाड़ा (Chanda Ke Dhandha Kaile Bada) है। इसे समर सिंह और कविता यादव ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से गाया है। इसके बोल आलोक यादव ने लिखा है, जबकि इसका म्यूजिक एडीआर आनंद, आलोक एंड मनोज कंपोज किया है। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर एक दिन पहले लॉन्च किया गया है, जिसे अब तक 11 लाख से ज्यादा यानी 1,167,433 व्यूज मिल चुके हैं।

पंडाल स्थापित करने लिए चंदा मांग रहे हैं समर सिंह

इस सॉन्ग में समर सिंह (Samar Singh Song) देवी मां के पंडाल स्थापित करने के लिए कई लोगों के साथ मिलकर चंदा लेने के लिए गांव में घूम रहे हैं। कोई उन्हें चंदा के तौर पर नकद रुपए दे रहा है, तो कई उन्गें अनाज दे रहा है। लेकिन एक महिला उन्हें चंदा देने से मना कर रही है, क्योंकि उसके पास कई लोग देवी मां के नाम पर चंदा मांगने आ रहे हैं। वह अब परेशान हो गई है और उन्हें देवी मां के नाम पर धंधा करने का आरोप लगा रही हैं।

यहां देखिए, समर सिंह का नया देवी गीत चंदा के धंधा कईले बाड़ा…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।