Chandni Singh Video Song: चांदनी सिंह और अरविंद अकेला कल्लू का गाना हुआ वायरल, देखें वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस चांदनी सिंह (Chandni Singh) छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं। चांदनी सिंह अपने बोल्ड अंदाज से दर्शकों को दिवाना बना देती हैं।

'श्री गणेशाय करा हो' सॉन्ग पोस्टर

Chandni Singh Video Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस चांदनी सिंह (Chandni Singh) छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं। चांदनी सिंह अपने बोल्ड अंदाज से दर्शकों को दिवाना बना देती हैं। भोजपुरी फिल्मों में चांदनी सिंह के कई आइटम नंबर हिट हुए हैं। वहीं अब चांदनी सिंह और अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) की जोड़ी का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में चांदनी सिंह अपने बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।

चांदनी सिंह और अरविंद अकेला कल्लू का गाना ‘श्री गणेशाय करा हो’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में इन दोनों स्टार की जोड़ी शानदार लग रही है। गाने में चांदनी सिंह और अरविंद अकेला कल्लू सुहागरात पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। चांदनी सिंह अपनी अदाओं से अरविंद अकेला कल्लू को रिझाने की कोशिश कर रही हैं।

काजल राघवानी ने खेसारी लाल का संग ‘सरसों के सगिया’ गाने में लगाए जोरदार ठुमके, देखें वीडियो

चांदनी सिंह का वायरल हो रहा गाना यहां देखें

चांदनी सिंह के वायरल हो रहे इस गाने को अरविन्द अकेला कल्लू ने गाया है। इसके बोल रंजन अलबेला ने लिखे हैं। इस गाने का निर्देशन आर्यन देव ने किया है। जबकि इस गाने के निर्माता मनोज मिश्रा हैं।

Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल और काजल राघवानी का ‘सतुआ जवनिया के’ भोजपुरी गाना हुआ वायरल, देखें वीडियो

चांदनी सिंह के गाने के लोग ऐसे दीवाने हैं कि भोजपुरी दर्शक उनके गाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें कि चांदनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत खेसारी लाल यादव के साथ पलंग करे चोए चोए से की थी।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.