Chat Deni Maar Deli Song: भोजपुरिया जवार पर बरकरार है मनोज तिवारी के इस सॉन्ग का जलवा, देखिए ये मस्तीभरा गाना

भोजपुरी सिनेमा के स्टार रहे मनोज तिवारी अब दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हैं। बतौर भोजपुरी सिंगर और एक्टर उनका जलवा आज भी भोजपुरिया जवार पर बरकरार है। यूट्यूब पर आज भी उनका सबसे पॉपुलर गाना चट देनी मार देली (Chat Deni Maar Deli) सुना जा रहा है।

भोजपुरी सॉन्ग चट देनी मार देली में मनोज तिवारी। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी सिनेमा के स्टार रहे मनोज तिवारी अब दिल्ली भाजपा (Delhi BJP President) के अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वह उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद भी हैं। बतौर सांसद वह काफी लोकप्रिय नेता हैं। बतौर भोजपुरी सिंगर और एक्टर उनका जलवा आज भी भोजपुरिया जवार पर बरकरार है। उन्हें काफी सम्मान दिया जाता है। भोजपुरी इंडस्ट्री में कितना भी अवार्ड फंक्शन हो या फिर शो उन्हें जरूर बुलाया जाता है। मनोज तिवारी द्वारा गाये गए कई गाने सोशल मीडिया पर आज भी वायरल होते हैं और यूट्यूब पर काफी सुने जाते है। यूट्यूब पर आज भी उनका सबसे पॉपुलर गाना सुना जा रहा है।

मनोज तिवारी के इस गाने का नाम चट देनी मार देली (Chat Deni Maar Deli) है। ये सॉन्ग उनकी एल्बम ऊपरवाली के चक्कर में का है। मनोज तिवारी ने इस सॉन्ग में पत्नी-पति के बीच होने वाली नोकझोंक को बहुत ही खूबसूरती से बताया है। इस सॉन्ग को हमार भोजपुरी ने इसे अपने यूट्यूब चैनल अप्रैल 2012 में पब्लिश किया, जिसे अब तक 3 करोड़ से ज्यादा यानी 35,410,692 बार देखा जा चुका है। इस सॉन्ग के बोल मनोज तिवारी और प्रभु नाथ ने लिखा है।

बनारस के घाट पर गाया ये गाना

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari Song) ने का ये सॉन्ग और एल्बम काफी हिट हुआ और भोजपुरिया जवार के साथ-साथ गैर-भोजपुरी बोलने वाले की जुबां पर चढ़ा। इस सॉन्ग का पिक्चराइजेशन भी कमाल का है। इसमें मनोज तिवारी एक बनियान और पैंट में बनारस के घाट पर अपने गाने-बाजे वाली मंडली के साथ बैठकर गा रहे हैं। इसमें उनके आस-पास कई लोग दिखाई दे रहे हैं। मनोज तिवारी ने इस सॉन्ग को काफी खूबसूरती के साथ गाया है।

सैमुअल सिंह के नए भोजपुरी सॉन्ग ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

यहां देखिए मनोज तिवारी का चट देनी मार ली सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।