Cheda Jaam Ho Jaee Song: इस सॉन्ग में दिखी निरहुआ-आम्रपाली दुबे की बोल्ड केमिस्ट्री, देखिए ये पॉपुलर वीडियो

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के इस सॉन्ग का नाम छेदा जाम हो जाई (Cheda Jaam Ho Jaee)है। इस सॉन्ग में आम्रपाली दुबे और निरहुआ के बीच नोंकझोंक दिखाई गई है। इस सॉन्ग में दोनों के बीच बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

  |     |     |     |   Updated 
Cheda Jaam Ho Jaee Song: इस सॉन्ग में दिखी निरहुआ-आम्रपाली दुबे की बोल्ड केमिस्ट्री, देखिए ये पॉपुलर वीडियो
दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी सुपरस्टार के सुपरस्टार और सिंगर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal Yadav Song) और आम्रपाली दुबे भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी है। दोनों ने कई भोजपुरी फिल्मों में साथ काम किया है और सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुई है। इसके अलावा दोनों ने कई म्यूजिक एल्बम भी निकाले हैं, जिसे भोजपुरिया जवार ने काफी प्यार दिया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर इन दोनों का एक सॉन्ग यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है।

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के इस सॉन्ग का नाम छेदा जाम हो जाई (Cheda Jaam Ho Jaee)है। इस सॉन्ग में आम्रपाली दुबे और निरहुआ के बीच नोंकझोंक दिखाई गई है। इस सॉन्ग में दोनों के बीच बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। ये सॉन्ग सॉन्ग थोड़ा बोल्ड है। इस सॉन्ग को दिनेश लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। ये सॉन्ग दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dueby Hot Video)स्टारर फिल्म निरहुआ रिक्शावाला 2 (Nirahua Rickshawala 2)का है। इसे सतीश जैन डायरेक्ट किया है।

यूट्यूब पर मिले इतने करोड़ व्यूज

दरअसल, छेदा जाम हो जाई सॉन्ग को यूट्यूब पर ढाई करोड़ से ज्यादा यानी 25,100,760 व्यूज मिल चुके हैं। इस फिल्म को सतीश जैन ने डायरेक्ट किया है जबकि प्रवेश लाल यादव (Pravesh Lal Yadav) और राहुल खान ने इसे प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। ये निरहुआ और आम्रपाली दुबे की पहली फिल्म थी जो साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की सक्सेस के साथ ही फिल्म निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के साथ कई फिल्में की और भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी बनीं। निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे ने अब तक 30 से ज्यादा फिल्मों में एक साथ काम किया है। छेदा जाम हो जाई सॉन्ग  देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

पवन सिंह-आम्रपाली दुबे का ये बोल्ड वीडियो मचा रहा है धमाल

यहां देखिए  दिनेश लाल यादव और आम्रपाली  दुबे का सबसे हिट सॉन्ग…

 

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053

Leave a Reply