Chehra Chand Ke Jaisan Song: खेसारी लाल यादव और स्मृति सिन्हा का रोमांटिक सॉन्ग की धूम, देखिए ये शानदार गाना

खेसारी लाल यादव और स्मृति सिन्हा का इन दिनों एक रोमांटिक सॉन्ग काफी पसंद किया जा रहा है। गाने का नाम चेहरा चांद के जइसन (Chehra Chand Ke Jaisan) है। इसे यूट्यूब बार-बार देखा जा रहा है। इस सॉन्ग में दोनों के बीच रोमांटि केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

खेसारी लाल यादव और स्मृति सिन्हा की तस्वीर ( फोटो - यूट्यूब )

भोजपुरी सिनेमा की पर्दे पर सुपरहिट जोड़ी रह चुकी खेसारी लाल यादव और स्मृति सिन्हा ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। दोनों को फैंस पर्दे पर साथ में बहुत पसंद करते है। ऐसे में इन दिनों दोनों का एक रोमांटिक सॉन्ग काफी पसंद किया जा रहा है। गाने का नाम चेहरा चांद के जइसन (Chehra Chand Ke Jaisan) है। इसे यूट्यूब बार-बार देखा जा रहा है। इस सॉन्ग में दोनों के बीच रोमांटि केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

चेहरा चांद के जइसन सॉन्ग में स्मृति सिन्हा (Smriti Sinha Film) ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहीं हैं। इसमें उन्होंने ब्लू और ऑरेंज कलर के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहन रखी हैं। वही खेसारी ने रेड जैकेट और सफेद कलर की जीन्स में दिखाई दे रहें हैं। दोनों का लुक सॉन्ग में बहुत ही बेहतरीन लग रहा है। पूरे गाने में दोनों रोमांस और डांस करते हुए  नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री इतनी बेहतरीन है जिसकी वजह से सॉन्ग बड़े ही तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक यूट्यूब पर इस वीडियो को 6,089,461 से बार देखा जा चुका है।

यहाँ देखें खेसारी लाल यादव और स्मृति सिन्हा का रोमांटिक सॉन्ग…

आपको बता दें कि यह सॉन्ग सुपरहिट भोजपुरी फिल्म साजन चले ससुराल 2 ( Sajan Chale Sasural 2 Bhojpuri Film ) से का है। इस गाने को  खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) और सिंगर इंदु सोनाली ने गाया है।  इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे। स्मृति सिन्हा के बारे में आपको बता दें कि दो साल लम्बे गैप के बाद खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म भाग खेसारी भाग में  नजर आने वाली है। फिल्म टीजर भी आउट हो चुका है। शादी के चलते उन्होंने ये गैप लिया था। इतना ही नहीं स्मृति सिन्हा जल्द ही लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के जीवन पर आधारित भोजपुरी बायोपिक में भी नजर आनेवाली है।

Exclusive: स्मृति सिन्हा ने पवन सिंह-रानी चटर्जी पर दिया ये रिएक्शन, उनकी आने वाली फिल्म को लेकर कही ये बात

वीडियो में देखें स्मृति सिन्हा का भोजपुरी सिनेमा में जोड़ियों पर जबरदस्त रिएक्शन