Chhalakata Hamro Jawaniya Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के हॉट सॉन्ग की धूम, मिले इतने करोड़ व्यूज

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के वैसे तो कई गाने है जिसने फैंस के बीच बहुत धमाल मचाया हुआ है। इन दिनो एक सॉन्ग छलकाता हमरो जवनिया (Chhalakata Hamro Jawaniya) सॉन्ग यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है। इसे अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म दीवानापन का एक सॉन्ग इन दिनों यूट्यूब पर काफी सुना जा रहा है। इस सॉन्ग का नाम छलकता हमरो जवनिया (Chhalakata Hamro Jawaniya) है। इसे खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। इस सॉन्ग के बोल आजाद सिंu और इसका म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने कंपोज किया है। इसके बोल बहुत शानदार हैं। इसे अब करोड़ों बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

छलकता हमरो जवनिया सॉन्ग को को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा यानी 12,383,075 बार देखा जा चुका है। यह एक रोमेंटिक सॉन्ग है। इसका म्यूजिक कमाल का है। इसके बोल काफी प्यारे हैं। इस गाने के जरिए खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक्ट्रेस काजल राघवानी की खूबसूरती की तारीफें कर रहे हैं। भोजपुरी फिल्म दीवानापन (Deewanapan Bhojpuri Film)में काजल राघवानी का ये आइटम नंबर है। खेसारी लाल इस गाने को फिल्म देखने के दौरान देखते हैं, जिसके बाद पर्दे पर उनके साथ नाचने लगते हैं और बाद में उनके साथ सपने में नाचते हैं। फिल्म का ये सॉन्ग बहुत ही धमाकेदार है।

फिल्म भोजपुरिया राजा का अपडेट वर्जन

आपको बता दें कि ये सॉन्ग पवन सिंह और काजली राघवानी की फिल्म भोजपुरिया राजा (Bhojpuria Raja Bhojpuri Film)  का अपडेट वर्जन है। पवन राजा के इस छलकाता हमरो जवनिया  सॉन्ग सबसे ज्यादा देखे जाना वाला भोजपुरी की टॉप 5 लिस्ट में शामिल है। इस सॉन्ग को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया गया है। इस सॉन्ग को अब तक 29 करोड़ से ज्यादा यानी 295,649,518 बार देखा जा चुका है।

लन्दन में लिट्टी चोखा बेचेंगे सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, साथ होंगी काजल राघवानी और मधु शर्मा

यहां देखिए, खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का ये सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।