Bhojpuri Chhath Song 2019: छठी मईया की भक्ति में डूबीं आम्रपाली दुबे, लॉन्च हुआ इस साल का पहला छठ गीत

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamarapali Dubey Song)का एक छठ गीत यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है। आम्रपाली दुबे के इस छठ गीत का नाम  छठी मईया वरतिया सफल करिहा (Chhathi Maiya Varatiya Safal Kariha) है।

आम्रपाली दुबे का पहला छठ गीत। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर आम्रपाली दुबे किसी पहचान की मोहताज नहीं है।  वह भोजपुरी की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में से एक  हैं। उनकी जोड़ी भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ बनी।  दोनों ही ऑन स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन भी बेहद पसंद की जाती है।आम्रपाली दुबे जितनी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, उतनी ही सुंदर उनकी आवाज है। उनके गाने भी यूट्यूब पर धमाल मचाते है।  उनसे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल और यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहे हैं। आम्रपाली दुबे का एक छठ गीत (Chhath Puja Geet 2019) यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है।

छठी मईया वरतिया सफल करिहा छठ गीत

आम्रपाली दुबे के इस छठ गीत का नाम  छठी मईया वरतिया सफल करिहा (Chhathi Maiya Varatiya Safal Kariha) है। इसे आम्रपाली दुबे ने छठी मईया की भक्ति में डूब कर गाया है। यह छठ गीत एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर एक दिन पहले ही लॉन्च हुआ है, जिसे हजारों बार देखा चुका है।  इसके बोल प्यारे लाल यादव और इसका म्यूजिक ओम ओझा ने कंपोज किया है।

आम्रपाली दुबे ने पूरा किया बाला चैलेंज

भोजपुरी इंडस्ट्री में यूट्यूब क्वीन के नाम से पॉपुलर आम्रपाली दुबे ने भी अक्षय कुमार का बाला चैलेंज पूरा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बाला चैलेंज को पूरा करते हुए नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने एक राजकुमारी की तरह हरे रंग के ब्लाउज और दुपट्टा के साथ-साथ केसरिया रंग की साड़ी पहनी हुई है। वह शैतान का साला डांस पर परफॉर्म करती हुईं नजर आ रही हैं।

पवन सिंह-अक्षरा सिंह का ये बोल्ड सॉन्ग मचा रहा है धमाल, देखिए दमदार वीडियो

यहां देखिए आम्रपाली दुबे का इस साल का पहला छठ गीत…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।