भोजपुरी फिल्म चिराग का ट्रेलर रिलीज, लव-जिहाद और धर्म की राजनीति से लड़ते दिखे गौरव झा और काजल यादव

भोजपुरी फिल्म 'चिराग' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में एक्ट्रेस काजल यादव और गौरव झा लीड रोल में है। फिल्म का ट्रेलर 4 मिनट 14 सेकंड है। फिल्म में हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़के बीच प्रेम को दिखाया गया है।

भोजपुरी फिल्म चिराग का पोस्टर और फिल्म के एक सीन में एक्टर गौरव झा और एक्ट्रेस काजल यादव।

भोजपुरी फिल्म ‘चिराग'(Chirag) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में एक्ट्रेस काजल यादव और गौरव झा लीड रोल में है। फिल्म का ट्रेलर 4 मिनट 14 सेकंड है। फिल्म में हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़के बीच प्रेम को दिखाया गया है। फिल्म में लव जिहाद से गंभीर मुद्दे को उठाया गया है। गौरव झा और काजल यादव के बीच बेहद रोमेंटिक केमेस्ट्री देखने को मिली है।

गौरव झा फिल्‍म में राधे नाम के केरेक्टर की भूमिका में नजर आ रहे हैं और उनको एक मुसलमान लड़की यानी काजल यादव (Kajal Yadav) से प्‍यार हो जाता है। उनका प्‍यार परवान भी चढ़ता है, लेकिन उनकी प्रेम कहानी को धर्म और राजनीति की नजर लग जाती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि हिंदू-मुस्लिम लड़का-लड़की के बीच प्यार होता है तो कैसे उन पर धर्म के लोग हावी होते है और राजनीति शुरू होतो ही। इसके बाद क्‍या होता है, इसके लिए फिल्‍म के रिलीज होने का इंतजार करना होगा।

गौरव झा ने जताई खुशी

फिल्‍म ‘चिराग’ को हेमताज अली ने डायरेक्ट किया है। ट्रेलर को लेकर गौरव झा ने काफी खुशी जताई हैं। गौरव झा की मानें तो ‘चिराग’ इस साल की उनकी यह पहली बड़ी फिल्‍म है और इससे काफी उम्‍मीदें भी हैं। उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आ रहा है और इसमें उनकी भूमिका दर्शकों पसंद आ रही है।

काजल यादव के साथ जोड़ी

गौरवा झा ने कहा कि  काजल यादव के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है। काजल काफी मेहनती हैं। अभिनय उनको विरासत में जरूर मिली है, लेकिन वे सेट पर इस पहचान को पीछे छोड़कर काम करती हैं। इंसान भी बेहद खूबसूरत हैं। तो उनके साथ भी काम करने में बहुत मजा आया। फिल्‍म के अन्‍य कलाकारों ने भी हमारे साथ काफी मेहनत की है, तब जाकर हम एक अच्‍छी फिल्‍म लेकर हाजिर है।

खेसारी लाल यादव का जन्मदिन जोरदार मनाया उनकी पत्नी ने, पर पार्टी में क्यों नहीं आईं काजल राघवानी ?

यहां देखिए फिल्म चिराग का ट्रेलर

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।